तालापारा में नशे का जखीरा बरामद.. सिविल लाइन पुलिस कार्रवाई..तीन आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए तालापारा क्षेत्र से नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशे का जखीरा भी बरामद किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि मादक पदार्थों की अवैध खऱीदी बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अब तक 12 प्रकरण दर्ज करने के साथ ही 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    सिविल लाइन पुलिस ने मुखबीर की जानकारी पर तालापारा क्षेत्र के रेहमुराज गिली मेे नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई में पुलिस को भारी मात्रा में नेश में उपयोग होने वाले प्रतिबंधित दवाओं को जब्त किया है। तीन आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।

                                    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से कोरेक्स नाइट्रोसोम बरामद किया गया है। अभिषेक सोनी पिता गोपी सोनी निवासी अपोलो रोड लिंगियाडीह के पास से 58 नग कोरेक्स बरामद हुआ है। अमित यादव पिता नंदलाल यादव निवासी टिकारी मस्तूरी के पास से कोरेक्स के 90 शीशियां जब्त हुई है। इसके अलावा तीसरे आरोपी रितिक गेंदले पिता अमर गेंदले निवासी तालापारा के पास 24 नग कोरेक्स की शीशियां मिली है।

                   पुलिस ने कुल 172 नग कोरेक्स की शिसियों को बरादम की है।

 अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

                   पत्रकारों को पुलिस अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध खरीदी बिक्री के खिलाफ थाना स्तर पर अलग अलग टीम के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। अब तक 13 प्रकरणों में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 16 किलो से अधिक गांजा, 170 ग्राम अफीम समेत नगदी रकम बरामद किए है। पुलिस ने नाइट्रोसोम की 10 टेबलेट और 180 नग सैक्सकाफ सिरप भी बरामद किया है।                                 

TAGGED: , ,
close