गोठानों में वर्मी टाका निर्माण कार्य में लापरवाही,कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Shri Mi
2 Min Read

जशपुरनगर-कलेक्टर महादेव कावरे ने मनोरा विकासखंड के सर्वेयर श्री मनभरण प्रसाद त्रिपाठी और कृषि विकास अधिकारी श्री मनन प्रसाद सिंह को मनरेगा योजनान्तर्गत गोठानों में वर्मी टाका निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण, कारण बताओ नोटिस जारी किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मनभरण प्रसाद त्रिपाठी और मनन प्रसाद सिंह द्वारा 31 मार्च 2021 तक गौठान में वर्मी टाका निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना बताया गया था। परन्तु टाका निर्माण पूर्ण न होने एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बार-बार टांका तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किये जाने के बाद भी वित्तीय वर्ष समाप्त होने के 02 माह पश्चात तक 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का अनदेखा कर मनमाने ढंग से कार्य किया गया जा रहा था एवं अपने क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण एवं कर्तव्यों का सही निवर्हन नहीं किया जा रहा हैं इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि शासकीय संपादन असक्षम हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उप संचालक कृषि जशपुर एवं नोडल अधिकारी जशपुर के संदर्भित पत्र के द्वारा आपको अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण का जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। परन्तु आज दिनांक तक आपसे स्पष्टीकरण जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। आपका उक्त कृत्य शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही का घोतक है क्यों न उक्त कृत्य के लिए छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम के तहत आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। अतः निर्देशित किया जाता है कि आप अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर वस्तु स्थिति, फोटो ग्राफ के साथ अवगत कराये कि किन कारणों से आपके द्वारा आज दिनांक तक वर्मी टाका निर्माण पूर्ण नहीं किया गया है। अन्यथा होने वाली कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close