VIDEO-पानी भराव से..सैकड़ों एकड़ खड़ी फसल पर छाया खतरा..नाराज किसानों ने लगाई गुहार..इंजीनियर पर लगाया मनमानी का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— ग्राम निरतु के किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। किसानों के साथ नेताओं ने भी कलेक्टर से खेतों में जलभराव होने से खड़ी फसल बरबाद होने की बात कही है। जिला प्रशासन को आप नेता दिलीप अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से जुड़े इंजीनियरों की लापरवाही सामने आ रही है। जल निकासी नहीं होने से खेतों में तीन से चार फिट पानी भर गया है। जाहिर सी बात है कि किसानों की फसल बरबाद होने से कोई नहीं रोक सकता है। जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था की जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे आप नेता दिलीप अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निरतु वासियों के लिए जीने मरने का सबब बन गया है। निर्माण कार्य के दौरान पानी की निकासी नहीं होने से खेतों में तीन से चार फिट पानी भर गया है। जिसके चलते किसानों की खड़ी फसल बरबाद होने के कगार पर है। 

              दीलिप ने बताया कि किसान लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभारी इंजीनियर से फसल को बचाने मिन्नत कर रहे हैं। लेकिन इंजीनियर विमल कुमार किसानों की बात सुनना तो दूर..उल्टा जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। दिलीप ने बताया कि मजबूर किसान आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सैकड़ों एकड़ खेत में खड़ी को बचाने की गुहार लगा रहा है।

                आप नेता ने कहा कि किसानों की मांग है कि जल निकासी की व्यवस्था की जाए। जिससे फसलों को बरबाद होने से बचाया जा सके। यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो किसानों के सामने समस्या खड़ी हो जाएगी। और हम उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। आप नेता ने बताया कि किसानों ने इंजीनियर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी है।

TAGGED:
close