पुतला दहन के दौरान पुलिस और भाजपाइयों में तू-तू,मै-मै..युवा नेताओं ने कहा..संभावित हार से डर गयी सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—भाजपा युवा नेताओं ने आज नेहरू चौक में सीएम का पुतला जलाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने अग्निशमन पावडर डालकर आग बुझाने में कामयाब रही। यद्यपि इस दौरान यूथ भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। पावडर छिड़के जाने से नाराज भाजपा नेताओं ने नेहरू चौक पर जमकर हंगामा करते हुए बीच सड़क में धरना दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                            एक तरफ जब कांग्रेस नेता शंखनाद गोबर, गौमूत्र और गंगाजल रैली निकालकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का घेराव करने में व्यस्त थे। और पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास कर रही थी।  ठीक उसी समय भाजपा के युवा नेताओं ने नेहरू चौक में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुतला जलाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। छीना झपटी के दौरान पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच जमकर तू तू मै मैं का नजारा देखने को मिला। 

            कांग्रेस नेताओं की रैली को रोकने जब पुलिस व्यस्त थी। ठीक उसी समय भाजपा के युवा नेताओं ने बिना किसी पूर्व सूचना के बाद नेहरू चौक में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। आकस्मिक पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान महर्षि,रिषभ और निखिल केशरवानी समेत सभी नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क

                           भाजपा यूथ नेता महर्षि वाजपेयी ने कहा कि भानुप्रतापपुर उप चुनाव प्रत्याशी ब्रम्हानन्द नेताम पर कांग्रेस नेता अनर्गल आरोप लगा रहे है। दरअसल अनर्गल आरोप लगाकर कांग्रेस नेता जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। लेकिन ऐसा कुछ होना जाना नहीं है। सच तो यह है कि कांग्रेस नेताओं को भानुप्रतापपुर में हार का डर सताने लगा है। 

            

TAGGED: , ,
close