विधानसभा में अवैध प्लाटिंग की गूंज..राजस्व मंत्री का विधायक को जवाब..6 दर्जन मामला हुआ दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
सरकारी बैंक, किसान, कर्ज माफी,chhattisgarh,farmer,loan,government bank

बिलासपुर— विधानसभा में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में सीमांकन, नामांकन और अवैध प्लाटिंग का मुद्दा जोर शोर से उठाया। सवाल का जवाब राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने दिया। अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग मामले में कुल 71 प्रकरण दर्ज किए गए है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का मुद्दा नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने उठाया। साथ ही लम्बित सीमांकन और नामांकन मामले को भी उठाया।

          सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि बिलासपुर निगम क्षेत्र में कुल 20973 नामांतरण प्रकरण में 15884 मामलों का निराकरण अब तक किया गया है। 4089 मामले अभी बाकी है। जबकि सीमांकन के लिए 736 मा्मलों में 651 का निराकरण किया गया है। मात्र 85 मामलों का निराकरण किया जाना बाकी है।

               अवैध प्लाटिंग के सवाल पर जय सिंह अग्रवाल ने सदन को बताया कि 31 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2022 के बीच अवैध प्लाटिंग को लेकर कुल 71 प्रकरण दर्ज किए गए है।  20 प्रकरणों को निराकृत किया गया है। 51 प्रकरणों पर कार्रवाई होना बाकी है। जिले में कुल 1887 जमीन के विवाद सामने आए हैं। इसमें 826 प्रकरणों को निराकृत किया जा चुका है। बाकी 1061 मा्मलों पर कार्रवाई होना बाकी है। 

close