राज्यसभा में महंगाई की गूंज..कांग्रेस सांसद तन्खा ने मूल्य वद्धि के खिलाफ दागा सवाल..राज्य मंत्री ने बताया..कीमतों पर सरकार ने लगाया लगाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—खाद्य सामग्री,सब्जी, फलो के दामो में व्रद्धि के खिलाफ सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने राज्यसभा में प्रश्न उठाया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री ने सवाल का जवाब दिया। मंत्री ने बताय कि कोरोना काल में मूल्य वृद्धि के खिलाफ जरूरी कदम उठाए गए हैं।
 
                  पिछले दिनों खाद्य सामग्री, सब्जी, फलो के दामो में व्रद्धि को देश में जमकर हंगामा है। मामले में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने आम जनता को राहत सरकार की तरफ किए प्रयासों को लेकर राज्यसभा में सवाल किया। विवेक तन्खा ने राज्यसभा में उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री से सवाल किया कि क्या यह सच है कि गत महीनों के दौरान खाद्य सामग्रियों, विशेषत: सब्जियों और फलों की कीमतों में लगातार 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत की वृध्दि हुई है। यदि वृद्धि हुई है तो पिछले पांच महीनों के दौरान सब्जियों और सामान्य जलों समेत खाद्य सामग्रियों के मूल्य में आए उतार-चढ़ाव का सरकार को सदन में ब्योरा रखना चाहिए। साथ ही सरकार बताए कि मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाए जाने को लेकर अब तक क्या प्रयास किया गया है।
 
              सवाल के जवाब में  सदन को खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने साल 2021 में 22 आवश्यक खाद वस्तुओं के संबंध में जरूरी जानकारी को साझा किया।राज्य मंत्री ने बताया कि कोविड- 19 महामारी के कारण कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए सरकार ने दलों और खाद्य तेल जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों के संबंध में कई उपाय किए हैं | 
 
      मूल्य वृद्धि की स्थिति के दौरान प्रभावी हस्तक्षेप कर सरकार ने साल 2020-21 और साल 2021-22 में दालों और प्याज की खरीद की गयी है | बफर का निर्माण किसानों और किसान संघों से स्टॉक खरीदकर किया जाता है। बाद में राज्यों को आपूर्ति के माध्यम से कीमतों को कम रखने और खुले बाजार में बिक्री के माध्यम से निपटाने के लिए उपयोग किया जाता हैं।
close