TOP NEWS

Budget : बजट से एक दिन पहले पेश होता है Economic Survey, जानिए इसके बारे में विस्तार से

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Budget -बजट का सभी को इंतजार रहता है, आम व्यक्ति से लेकर खास व्यक्ति तक सभी की निगाहें आम बजट पर टिकी रहती हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश करेंगी, लेकिन इससे पहले वे संसद में इकोनॉमिक सर्वे यानि आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। यहां हम आपको इकोनॉमिक सर्वे के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बता रहे हैं, ये भी बता रहे हैं कि आप इसे यदि Live (Economic Survey LIVE)देखना चाहते हैं तो कहां देख सकते हैं।

संसद का बजट सत्र कल 31 जनवरी 2023 को शुरू होने वाला है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11 बजे दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। संसद में इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) पेश होने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन प्रेस कांफ्रेंस कर इकोनॉमिक सर्वे के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

हर साल आम बजट यानि यूनियन बजट से पहले देश का इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है। दरअसल इकोनॉमिक सर्वे वो लेखा-जोखा होता है जो देश की आर्थिक स्थिति को बताता है। इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय का एक अहम दस्तावेज होता है, जो बजट से ठीक एक दिन पहले पेश किया जाता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि 1 फरवरी को देश का बजट पेश होगा और इसके एक दिन पहले कल मंगलवार 31 जनवरी को देश का इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा।

इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey 2023) देश की अर्थव्यवस्था का पूर्वानुमान बताता है, साथ ही इससे यह भी अंदाजा लगाया जाता है कि पिछले साल के आधार पर इस साल क्या महंगा होगा और क्या सस्ता हो सकता है। महंगाई दर के साथ-साथ अर्थव्यवस्था से जुड़ी देश की सभी आर्थिक गतिविधियों की जानकारी इकोनॉमिक सर्वे से मिल जाती है। जिससे यह अंदाजा लगाया जाता है कि आने वाले साल में अर्थव्यवस्था में मंदी रहेगी या तेजी।

भेंट मुलाकात में शिक्षा विभाग में पदोन्नति का मामला,CM ने कहा..

 

पहले आम बजट के साथ ही पेश होता था इकोनॉमिक सर्वे

देश में इकोनॉमिक सर्वे पेश किये जाने की शुरुआत 1950-51 में हुई थी तब य एपहली बार बजट के साथ ही पेश किया गया था, 1964 तक इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) को देश के आम बजट के साथ ही पेश किया जाता था लेकिन फिर इसे बजट से एक दिन पहले पेश किया जाने लगा और तब से ये सिलसिला जारी है। इकोनॉमिक सर्वे पेश होने बाद बजट के जानकार, मार्केट एक्सपर्ट ये अंदाजा लगा लेते हैं कि बजट कैसा आने वाला है।

 

Economic Survey को LIVE यहां देख सकते हैं

वित्त मंत्रालय (Fincance Ministry) की मुखिया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। इसे सरकार के ऑफिशियल चैनल संसद टीवी पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा लोग इसे PIB के YouTube चैनल (https://www.youtube.com/@pibindia) पर भी लाइव देख सकते हैं, इसके अलावा Economic Survey 2023-24 को फाइनेंस मिनिस्ट्री के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/finmin.goi/) और ट्विटर हैंडल (https://twitter.com/FinMinIndia) पर भी लाइव देखा जा सकता है। यदि आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो बजट की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.indiabudget.gov.in/economicsurvey/) पर विजिट कर किया जा सकता है।


Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker