शिक्षा विभागः VIDEO वायरल होने के बाद हटाए गए प्राचार्य, DPI से आदेश ज़ारी

Chief Editor
3 Min Read

जांजगीर । महिला एबीईओ को औकात दिखाने की घुड़की देना आत्मानंद शाला के प्राचार्य को महंगा पड़ गया ।उन्हे शासन की ओर से हटाने के निर्देश जारी कर दिया गया है । विगत एक पखवाड़े पहले जिला जांजगीर चांपा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एल एल भारती को पेरेंट्स मीटिंग में महिला सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के साथ सार्वजनिक तू तू मैं मैं करने का परिणाम भुगतना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मालूम हो पिछले दिनों आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला जांजगीर के प्राचार्य एल एल भारती का महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने की बात करते हुए घुड़की देने का वीडियो पूरे प्रदेश भर में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। महिला अधिकारी की ओर से जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत के बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचनालय ने अवर सचिव ने आदेश ज़ारी किया है। जिसमें आत्मानंद स्कूल जांजगीर के प्राचार्य को हटाने का आदेश देते हुए प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। विवादों में आए प्राचार्य एल एल भारती को मूल संस्था शासकीय उच्चतर महा माध्यमिक शाला मालखरौदा में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है।

आपको बताते चलें कि जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन ने जारी आदेश में विवादास्पद प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के साथ विभागीय जांच शुरू करने के लिए भी लिखित आदेश किया है। आत्मानंद जांजगीर के प्राचार्य रहते हुए श्री भारती के द्वारा महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने की बात सार्वजनिक रूप से बड़े तैश भरे अंदाज में कही गई थी। वीडियो में सार्वजनिक आलोचना के लिए प्रदेश पदाधिकारियों के संगठन ने मामले की निंदा करते हुए शासन से संज्ञान लेने की अपेक्षा की थी, महिला अधिकारी की लिखित शिकायत पर अंततः उक्त आदेश जारी किया गया है।

बताया जा रहा यह आदेश उन अधिकारियों के लिए बड़ी सीख का काम करेगा जो मातृशक्ति और अधिनस्थों को अपनी पद सत्ता के अहंकार में गुलाम की तरह ट्रीटमेंट करते हैं। एबीईओ संघ के पदाधिकारियों ने लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन एवं जांजगीर जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का विशेष आभार व्यक्त किया है।

close