मेरा बिलासपुर

तीन जिलों के आठ जुआरी गिरफ्तार…हजारों रूपए नगद समेत 9 मोटरसायकल बरामद..जुआरियों ने लगाया था जंगल में फड़

जंगल में फड़ के साथ पकड़ाए 8 जुआरी..9 मोटरसायकल बरामद

बिलासपुर—-कोटा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 8 जुआरियों को 52 पत्ती पर दांव लगाते रंगे हाथ धर दबोचा है। जुआरियों से हजारों रूपयों बरामद हुआ है। साथ ही डेढ़ दर्जन कीमती मोटरयाकल भी जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ अलग अलग स्तर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का अपराध दर्ज किया गया है।
कोटा पुलिस को जानकारी मिली कि जुआरियों की टीम करपिहा के जंगल में रूपयों पर दांव लगा रहे हैं। जानकारी के बाद तत्काल टीम को करपिहा जंगल रवाना किया गया। इसके पहले पुलिस मौके पर पहुंचती कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे। बावजूद इसके घेराबन्दी कर 9 जुआरियों को रंगे हाथ धर दबोचा।
  पकड़े गए आठ जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ती समेत 35400 रुपए जब्त किया गया। आरोपियों से डेढ़ दर्जन कीमती मोबाइल भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पकड़े गए 8 जुआरियों का नाम, पता, ठिकाना
1) रमेश भास्कर पिता बेचेलाल भास्कर उम्र 35 साल निवासी अराईबंद थाना तखतपुर
2)नारायण सिंह नेताम पिता दूजराम नेताम उम्र 32 साल निवासी बराही थाना तखतपुर
3)शक्ति कुमार गेंदले पिता भगवानदास गेंदले उम्र 26 साल निवासी नगचुई थाना तखतपुर
4) मनजीत सिंह ठाकुर पिता उमेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 32 साल निवासी लिम्हा थाना तखतपुर
5) विजय साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 38 साल निवासी लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली 
6)सुरेंद्र परिहार पिता आजुराम परिहार उम्र 42 साल निवासी बिरगहनी थाना जरहागांव मुंगेली
7) विनोद श्रीवास पिता लखन लाल श्रीवास उम्र 42 साल निवासी कोटा थाना कोटा बिलासपुर
8) सुदीप कुमार ध्रुव पिता धन्नूराम ध्रुव उम्र 39 साल साकिन पीथमपुर थाना लोरमी मुंगेली।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker