बुजुर्ग दम्पप्ति ने पुलिस कप्तान को दिया धन्यवाद पत्र..एसपी ने दिया सुरक्षा का आश्वासन..दीपक कुमार झा ने ईमानदार युवक को किया सम्मानित

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई किए जाने को लेकर बुजुर्ग दम्पत्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस कप्तान का सम्मान किया है। इसके अलावा पुलिस कप्तान ने भी ईमानदारी का परिचय देने वाले युवा रविन्द्र कुमार नायक को सम्मानित किया है।
 
बुजुर्ग दम्पत्ति ने दिया धन्यवाद पत्र
 
         सिविल लाइन क्षेत्र निवासी बुजुर्ग दम्पत्ति राजेन्द्र कुमार राम और रूत मालिनी रामने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा को धन्यवाद पत्र दिया। बुजुर्ग दम्पत्ति ने बताया कि 25 नवम्बर 2021 को अज्ञात चोरो ने घर घुसकर चोरी को अंजाम दिया। थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। इस दौरान थाना स्टाफ ने उनकी बातों को गंभीरता से ना केवल सुना बल्कि अच्छा व्यवहार भी किया। 26 नवम्बर को पुलिस टीम घर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। साथ ही किसी भी प्रकार परेशानी होने पर सूचित करने को भी कहा। पुलिस के इस प्रकार के व्यवहार से उन्हें ताकत मिली। 
 
                    तीन चार दिन बाद पुलिस को चोरी के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर करने में सफलता मिली। सारा सामान भी बरामद किया गया। टीम के सदस्यों के साथ पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से उन्हें भारी खुशी मिली है। हमें खुशी है कि पुलिस कप्तान से मिलकर धन्यवाद पत्र देने का अवसर मिला। 
 
              इस दौरान पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने आश्वस्त किया कि पुलिस हमेश जनता के साथ है। किसी भी अपराध और अपराध में शामिल लोगों को माफ नहीं किया जाएगा।
 
ईमानदार युवक का सम्मान
 
          पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने ईमानदारी का परिचय  देने वाला युवक रविन्द्र कुमार नायक का मान पत्र भेंट देकर सम्मानित किया है। इस दौरान पुलिस कप्तान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आम जनता से उन्हें लगातार सहोयग मिल रहा है। इससे अपराधियों के बुलन्द होते हौंसलों को दबाने में पलिस को कामयाबी मिल रही है। 
 
               पुलिस जानकारी के अनुसार बाजारा पारा थाना पाली कोरबा निवासी रविन्द्र कुमार नायक को नेहरू चौक के पास नेकी दीवार के सामने रूपये मिले। जमीन पर गिरे करीब 28500 रूपयों को रविन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा कराया। रविन्द्र ने पुलिस को सारी जानकारी दी। रूपयों को सम्बन्धित व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।
 
       रविन्द्र की ईमानदारी और सामाज के प्रति सामाज के प्रति जिम्मेदारी को देखते हुए पुलिस दीपक कुमार झा ने मान पत्र देकर सम्मानित किया। दीपक कुमार झा ने इस दौरान बताया कि रविन्द्र की ईमानदारी से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। पुलिस कप्तान ने दुहराया कि जिस भी व्यक्ति का रूपया होगा वह कार्यालय पहुंचकर स्टेनो शाखा को प्रमाण देकर अपना रूपया ले सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close