चुनावः जिला योजना समितिः पंचायत में कांग्रेस की जीत..पालिका में टाई पर छूटा मैच..क्रास वोटिंग में कांग्रेस को फायदा..फिर भी हार गया प्रत्याशी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— जिला योजना समिति के दो सदस्यों के लिए गुरूवार को स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम में नगर पंचायत और नगरपालिका के पार्षदों ने मतदान किया। नगर पंचायत सीट पर कांग्रेस की जहां भारी मतो से जीत हुई। वहीं नगर पालिका में क्रास वोटिंग में एक वोट का  फायदा होने के बाद भी कांग्रेस को हार का सामना करना पडा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          जिला योजना समिति के लिए गुरूवार को  लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में  नगर पंचायत और नगरपालिका के एक एक सदस्यों के लिए मतदान किया गया। नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अन्तर से जीत मिली है। जबकि नगरपालिका सदस्य के लिए टाई के बाद परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। यद्यपि नगर पालिका सदस्य के लिए मतदान के दौरान भाजपा पार्षद की तरफ से क्रास वोटिंग हुई। बावजूद इसके कांग्रेस को फायदा नहीं हुआ है।

                            जिला योजना समिति चुनाव में नगर पंचायत के एक सीट के लिए 6 नगर पंचायतों के 81 पार्षदों ने मतदान किया । नगरपालिका के एक सीट के लिए 30 पार्षदों ने मत प्रयोग किया है।

नगर पंचायत सीट पर कांग्रेस की जीत

          लखीराम आडिटोरियम में जिले के 6 नगर पंचायत के 90 पार्षदों को एक सीट के लिए मतदान करना था। लेकिन 81 पार्षदों ने ही मत का प्रयोग किया। चुनाव में बोदरी नगर पंचायत पार्षद देवी सिंह और गौरेला नगर पंचायत पार्षद संजीव जायसवाल के बीच मुकाबला था। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी देवी सिंह को 44 मत मिले। जबकि भाजपा पार्षद संदीप जासवाल के लिए 31 लोगों ने मतदान किया है।  6 मत रिजेक्ट कर दिए गये है।

टाई से फैसला..क्रास वोटिंग फिर कांग्रेस की हार

              नगर पालिका के एक सीट के लिए मतदान के दौरान जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला। मुकाबला रतनपुर नगर पालिका पार्षद रामगोपाल कहरा और तखतपुर नगर पालिका सदस्य ईश्वर सिंह के बीच था। दोनो नगर पालिका के सभी 30 पार्षदों ने मतदान किया। यद्यपि प्रारम्भिक गणना के अनुसार कांग्रेस के पास मात्र 14 पार्षद थे। बावजूद इसके परिणाम बराबरी में सामने आया। भाजपा के किसी पार्षद ने क्रास वोटिंग कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। नतीजन फैसला 15-15 पर छूटा। इसके बाद टाई से परिणाम सामने आया। टाई में एक वोट के फायदा के साथ 15 मत पाकर कांग्रेस प्रत्याशी रामगोपाल को हार का सामना करना पड़ा। 15 वोट पाकर टाई के सहारे भाजपा पार्षद ईश्वर सिंह को विजेता घोषित किया गया।

भाजपा पार्षद ने किया क्रांस वोटिंग

       यद्यपि मतदान के पहले कयास लगाया जा रहा था कि नगर पालिका सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। क्योंकि 30 में से 16 पार्षद त्राजपा के पक्ष में थे। लेकिन मतदान के बाद परिणाम चौकाने वाला आया। किसी भाजपा पार्षद ने क्रास वोटिंग कर अपना मत रामकुमार कहरा को दिया। इसके बाद टाई के सहारे चिट निकाला गया। एक वोट क्रासं होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी ने नगर पालिका की जिला समिति की एक सीट पर कब्जा कर लिया।

 कांग्रेस को मिला मत..टाई से हुआ फैसला..विजय            

                  जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि यद्यपि आंकड़ों की जानकारी उन्हे पहले से ही थी। हमारे पास केवल 14 ही सदस्य थे। लेकिन भरोसा था कि जीत हमारी ही होगी। यद्यपि हमें भाजपा से दो वोट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन एक ही वोट मिले। टाई के बाद फैसला भाजपा के पक्ष में गया। हमें उम्मीद है कि भाजपा नेता जिला योजना समिति में जिले के विकास में मदद करेंगे। वैसे भी जिला योजना समिति में कांग्रेस का बहुमत है।

 

 16 सदस्यीय जिला योजना समिति में चार भाजपा सदस्य

     

          दो दिनों की भारी गहमा गहमी के बीच जिला योजना समिति सदस्यों का चुनाव पूरा हुआ। 16 सदस्यीय जिला योजना समिति में भाजपा के तीन सदस्य निर्विरोध चुनकर पहुंचे जबकि एक सदस्य बाउन्ड्री लाइन से वापस लौटा है। कुल 4 भाजपा सदस्य कांग्रेस की बहुमत वाली 12 सदस्यीय टीम में विकास कार्यों में योगदान देंगे।

 

close