वार्ड 29 को चढ़ा चुनावी बुखार..नुक्कड़ सभा में उमड़ रही भीड़..कांग्रेसी गिना रहे सरकार की उपलब्धियां

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—तारबाहर वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में चुनावी बुखार चरम पर है। गली और  चौराहों में प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनर की बाढ़ है। जनसम्पर्क अभियान भी शबाब पर है। इसी क्रम में गुरूवार को कांग्रेस नेताओं ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर वार्ड विकास और स्वर्गीय शेख गफ्फार के नाम पर शेख असलम के लिए वोट मांगा। बताते चलें कि शेख गफ्फार के निधन के बाद वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद उपचुनाव के लिए वोट डाला जाना है।
 
         कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व बीडीए अध्यक्ष शेख गफ्फार के निधन के बाद वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में 20 दिसम्बर को उप चुनाव होना है। कांग्रेस ने शेख गफ्फार के छोटे भाई शेख असलम को प्रत्याशी बनाया है। 
 
         कांग्रेस जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि वार्ड की जनता शेख असलम के पक्ष में वोट देने की मानसिकता को बना लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता से डोर टू डोर पहुंचकर वोट डालने की लगातार अपील कर रहे हैं। साथ ही वार्ड में रोज शेख असलम के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
 
          अनिल चौहान ने बताया कि नुक्कड़ सभा के माध्यम से नगर निगम में तारबहार क्षेत्र की भूमिका को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता से लेकर मेयर और सभापति लगातार विस्तार से रोजाना जानकारी दे रहे हैं।
TAGGED: ,
close