Election Update-नगरपालिका सूरजपुर से कांग्रेस 13, भाजपा 03 व निर्दलीय 02,यहाँ देखिये जीते उम्मीदवारों की सूची

Shri Mi
4 Min Read

सूरजपुर।नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 की मतगणना 24 दिसम्बर 2019 को सूरजपुर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुई। इस नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका सूरजपुर, नगरीय निकाय बिश्रामपुर, भटगांव, जरही, प्रतापपुर क्षेत्र आते हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अष्वनी देवोंगन के द्वारा विजयी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। श्री सोनी ने इस जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर निर्वाचन कार्य में कर्तव्यस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सुरक्षाकर्मियों के कार्यों की सराहना की उन्होंने जनप्रतिनिधियों एंव उनके कार्यकर्ताओं से मिलने वाले सहयोग के प्रति भी अभार व्यक्त किया है। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

नगरीय निकाय चुनाव 2019 क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर जिले में 78 वार्डों के लिए 78 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। नगरपालिका परिषद सूरजपुर के अंतर्गत 74.46 प्रतिशत, नगर पंचायत विश्रामपुर में 59.33 प्रतिशत, जरही में 64.22 प्रतिशत, भटगांव में 63.25 प्रतिशत एवं प्रतापपुर में 77.12 प्रतिशत, कुल मतदान औसतन 67.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी क्रम में मतगणना आज 24 दिसम्बर 2019 को संपन्न हुई।

नगरपालिका सूरजपुर से 18 वार्डो के लिए 46 उम्मीदवार पार्षद पद हेतु चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें नगर पालिका सूरजपुर में कांग्रेस- 13, भाजपा- 3, निर्दलीय- 2 विजयी हुए। वार्ड क्रमांक 01- अजय सिंह निर्दलीय 367 मतो से, वार्ड क्रमांक 02 – जियाजुल हक भाजपा 496 मतो से, वार्ड क्रमांक 03-  पुष्पलता साहु कांग्रेस 322 मतो से, वार्ड क्रमांक 04 – वीरेंद्र बंसल कांग्रेस 293 मतो से, वार्ड क्रमांक 05 – अश्वनी सिंह कांग्रेस 553 मतो से, वार्ड क्रमांक 06 – संजय डोसी कांग्रेस 390 मतो से, वार्ड क्रमांक 07 – गैबी नाथ साहू कांग्रेस 497 मतो से, वार्ड क्रमांक 08 – रितेश गुप्ता भाजपा 453 मतो से, वार्ड क्रमांक 09 – राम सिंह कांग्रेस 373 मतो से, वार्ड क्रमांक 10 – राधामुनि कांग्रेस 400 मतो से, वार्ड क्रमांक 11 – संतोष सोनी कांग्रेस 313 मतो से, वार्ड क्रमांक 12 – मंजू गोयल कांग्रेस 545 मतो से, वार्ड क्रमांक 13 – के. के अग्रवाल कांग्रेस 322 मतो से, वार्ड क्रमांक 14- पुष्पलता साहू कांग्रेस 434 मतो से, वार्ड क्रमांक 15 – सुरेंद्र देवांगन निर्दलीय 142 मतो से, वार्ड क्रमांक 16- श्रीमती संजू सोनी भाजपा 377 मतो से, वार्ड क्रमांक 17 – कुशुमलता राजवाड़े कांग्रेस 288 मतो से, वार्ड क्रमांक 18 – अजय कुमार सोनवानी कांग्रेस 348 मतो से विजयी घोषित किया गया। नगरपालिका सूरजपुर से नोटा को कुल 85 मत प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार नगरीय निकाय भटगांव से वार्ड क्रमांक 01 ओम प्रकाष गुप्ता कांग्रेस-189, वार्ड क्रमांक 05 मनीषा सिंह कांग्रेस-115, वार्ड क्रमांक 07 यासमीन बानो कांग्रेस-223, वार्ड क्रमांक 11 सूरज कुमार गुप्ता-कांग्रेस-248, वार्ड क्रमांक 15 सुखदेव राजवाडे़ कांग्रेस-198, वार्ड क्रमांक 03 परमेष्वरी राजवाड़े भाजपा-276, वार्ड क्रमांक 04 लक्ष्मी महतो भाजपा-137, वार्ड क्रमांक 08 बालो देवी पाटले भाजपा-144, वार्ड क्रमांक 09 उर्मिला राजवाड़े भाजपा-141, वार्ड क्रमांक 12 हरेकृष्णा राजवाड़े भाजपा-166, वार्ड क्रमांक 13 आषीष कुमार बाजपेयी भाजपा-212, वार्ड क्रमांक 14 गुरमीत कौर भाजपा-169 तथा वार्ड क्रमांक  02 गुड्डी बाई निर्दलीय-121, वार्ड क्रमांक 06 विरेन्द्र कुमार गुप्ता निर्दलीय-207, वार्ड क्रमांक 10 अभिषेक प्रिंस श्रीवास्तव निर्दलीय-128 मतों से विजयी रहे।

नगरीय निकाय बिश्रामपुर से कांग्रेस- 09, भाजपा- 03 व निर्दलीय- 03, नगरीय निकाय भटगांव से कांग्रेस- 05, भाजपा- 07 व निर्दलीय- 03, नगरीय निकाय जरही से कांग्रेस- 09, भाजपा- 03 व निर्दलीय- 03 तथा नगरीय निकाय प्रतापपुर से कांग्रेस- 08, भाजपा- 07 पार्षदों हेतु विजयी हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close