बिजली सामान चोर गिरफ्तार..आटो भी बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–कोटा पुलिस ने रोड में लगे संकेतक बोर्ड और  विद्युत ऑफिस से विद्युत सामान  चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी में उपयोग किए गए ऑटो और चोरी का सामान बरामद भी कर लिया है।
 
              कोटा पुलिस के अनुसार गुरूवार पुरानी बस्ती कोटा निवासी आशुतोष ताम्रकार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26-27 की दरमियानी रात चोरों ने विद्युत समान पार कर दिया है। चोरों ने 1-1 डीयो फ्यूज ,डिस्क, इंसुलेटर पर हाथ साफ किया है। पतासाजी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  न्यायालय में दाखिल कर जेल भेजा गया है।
 
       कोटा पुलिस ने बताया कि 27.की दरमियानी रात डायल 112 से जानकारी मिली कि रोड किनारे लगे संकेतक बोर्ड को उखाड़ कर ऑटो में रखा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  ऑटो  चालक संतोष बिडिका को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान संतोष ने इमलीभाटा  नूतन चौक सरकंडा का रहने वाला बताया। संकेतक बोर्ड के संबंध में चोरी का अपराध कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
TAGGED:
close