मनरेगा में दो लाख रूपयों का गबन..2 साल बाद पकड़ाया गबन का फरार आरोपी..घेराबन्दी से डाकपाल गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने डाकघर से मनरेगा मजदूरों का करीब दो लाख रूपया गबन कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार आरोपी को उसके ही घर गोडाडीह से धर दबोचा गया है। आरोपी को आईपीसी की धारा 409 के तहत गिरफ्तारी के बाद न्याायालय के हवाले किया गया है।  आरोपी का नाम महेंद्र कुमार सुमन है। 
 
                   पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार मस्तूरी जनपद पंचायत कर्मचारी प्रदीप कुमार देवांगन ने 7 अक्टूबर को लिखित शिकायत कर गबन का रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रदीप ने बताया कि ग्राम गोडाडीह पोस्ट ऑफिस का डाकपाल महेंद्र कुमार सुमन ने ग्राम पंचायत भुरकुंडा के संदीप कुमार और अन्य ग्राम वासियों का मनरेगा का भुगतान नहीं किया है। डाकपाल ने करीब दो लाख रूपए का गबन किया है। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में लिया गया।
 
           अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस से बचने आरोपी फरार हो गया। लगातार पतासाजी के दौरान करीब दो साल बाद 7 नवम्बर 2022 को मुखबिर से  जानकारी मिली कि आरोपी त्यौहार मनाने गोडाडीह आया है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और टीम ने गोडाडीह स्थित घऱ से आरोपी को धऱ दबोचा है। पूछताछ करने पर  आरोपी डाकपाल ने जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि गबन की राशि का उपयोग घरेलू खर्च और खाने-पीने,  दवाई पर खर्च कर दिया है।  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
close