CG कर्मचारियों को केन्द्र के मुकाबले 14 फीसदी कम मिल रहा है DA, बराबर लाने के सवाल पर CM ने विधान सभा में दिया यह जवाब

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।राज्य सरकार की विभिन्न विभागों में कुल 3,82,404 शासकीय अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत हैं.वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों अधिकारियों को सातवां वेतनमान में 17% और छठवें वेतनमान में 164% डीए दिया जा रहा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा सदस्य डॉ रमन सिंह ने जानना चाहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल कितने शासकीय कर्मचारी/अधिकारी कार्यरत हैं? वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों अधिकारियों को कितने प्रतिशत दिए दिया जा रहा है?केंद्र सरकार में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को मिलने वाले 31% डीए से राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले दिए में कितने प्रतिशत का अंतर है? यदि अंतर है तो राज्य सरकार के कर्मचारी अधिकारियों को केंद्र सरकार के समतुल्य करने की राज्य सरकार की कोई योजना है और कब तक है?

जिसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 3,82,404 शासकीय अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत हैं। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों अधिकारियों को सातवां वेतनमान में 17% और छठवां वेतनमान में 164% डीए दिया जा रहा है। केंद्र सरकार में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को मिलने वाले 31% डीए से राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले डीए में 14% का अंतर है। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते को बढ़ाए जाने का निर्णय शासन के संसाधनों के परिप्रेक्ष्य में लिया जाता है। भविष्य में भी महंगाई भत्ते को बढ़ाए जाने का निर्णय इसी आधार पर लिया जाएगा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close