7th Pay Commision-पदोन्नति,वेतनवृद्धि, क्रमोन्नति,एरियर्स अटका,नए साल में कर्मचारियों को सरकार से कई उम्मीदे

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को नए साल 2021 में सरकार से कई उम्मीदें है। पिछले 8 महीने से कोरोना काल मे उनकी वेतन वृद्धि रुकी हुई है। एरियर भी पेंडिंग है। जिसके लिए कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। तृतीय वर्ग कर्मचारी, विद्या मितानिन,स्कूल सफाई कर्मचारी, मंत्रालय संचालनालय कर्मचारी पंचायत शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मचारी, समेत कई कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर हड़ताल, आंदोलन,रैली,धरना का आयोजन करते आए हैं। वही लाखों अनियमित कर्मचारि नियमितीकरण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।10 दिनों तक हड़ताल के बाद पटवारी संघ ने सरकार के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

14 सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की सरकार से कई दौर की बातचीत हो चुकी है। करोना का हवाला देते हुए फेडरेशन को आश्वासन दिया गया है। इन कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि नए साल में सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी और समस्याओं का निराकरण होगा। नए साल में वेतन वृद्धि और एरियस मिलने की संभावना है। आर्थिक संकट के कारण जिसे रोक दिया गया ।समूह बीमा की राशि दोगुनी हो सकती है। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ के अनुसार प्रदेश के कर्मचारी इस भरोसे में है कि नए साल कर्मचारियों का वर्ष होगा। कर्मचारियों को वेतन वृद्धि, पदोन्नति, क्रमोन्नति, एरियस जैसी सौगाते मिलेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close