आनलाइन संवाद में कर्मचारियों ने पेश की समस्या ..आईजी ने 56 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर..देखें स्थानांतरण सूची..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—रेंज स्थापना बोर्ड ने ऑनलाइन संवाद में अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं और निवेदनों को गंभीरता  से लिया है। आईजी रतनलाल डांगी ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए 56  पुलिसकर्मियों को रेंज स्तर पर इधर से उधर किया है।
        जानकारी देते चलें कि रेंज पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी आनलाइन संवाद के माध्यम से रेंज स्तर पर लगातार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों समेत उनके परिजनों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान सबकी समस्याओं पर गौर भी कर रहे है।  साथ ही यथासंभव समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दे रहे हैं।
                इसी क्रम में आईजी रतनलाल डांगी ने 100 से अधिक आवेदनों का निराकरण करते हुए रेंज स्तरीय स्थापना बोर्ड के माध्यम से कुल 56 कर्मचारियों को मांग के अनुसा्र इधर से उधर किया है। स्थानांतरण सूची में कुल  44 एएसआई,  2 प्रधान आरक्षक समेत 10 आरक्षकों को इधर से उधर किया है।
                          रेंज स्तर पर जारी स्थानांतरण सूची देखें…

                     

Join Our WhatsApp Group Join Now
close