इंग्लिश मीडियम स्कूलः कलेक्टर के निर्देश पर विभाग ने मांगा 10 स्कूल.. सभी ब्लाक में खुलेगा 2 स्मार्ट स्कूल.. बिलासपुर को मिलेगा विशेष तोहफा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने मंत्रालय को प्रपोजल तैयार कर जिले में 10 अतिरिक्त इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाने की मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रपोजल जल्द ही मंत्रालय को भेजा जाएगा। जिले के चार ब्लाक में कुल 8 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलs जाएंगे। जबकि बिलासपुर शहर में दो अलग से स्कूल खुलेगा। प्रपोजल स्वीकृत होने की सूरत में बिलासपुर में कुल 6 इंग्लिश मीडियम स्कूल हो जाएंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर बिलासपुर जिले में विभाग ने 10 इंग्लीश मीडियम स्कूल खोले जाने की मांग मंत्रालय से की है। प्रपोजल भी भेज दिया गया है। उम्मीद है कि सभी 10 इंग्लिश मीडियम स्कूल की मांग को स्वीकार कर लिया जाएगा।  ऐसी स्थिति में नया सत्र शुरू होते ही जिले में कुल 14 इंग्लिश मीडियम स्कूल शासन की तरफ से संचालित होंगे।

                                  आशोक भार्गव ने जानकारी दी कि अभी तक बिलासपुर शहर में कुल 4 इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्वीकृति है। हाल फिलहाल लिंगियाडीह स्थित हायर सेकेन्डरी स्कूल को शासन ने इंग्लिश मीडियम स्कूल को संचालित करने का फैसला किया है।

                 10 स्कूलों की अतिरिक्त स्वीकृति मिलने पर जिले के चार ब्लाक में कुल 8 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जांएगे। प्रत्येक ब्लाक में दो-दो स्कूल खुंलेगे। एक स्कूल ब्लाक हेडक्वार्टर में तो दूसरा रिमोट एरिया में खुलेगा। इसके लिए हायर सेकेन्डरी स्तर की स्कूलों की पहचान कर ली गयी है। अनुमति मिलने के बाद आधारभूत संरचनाओं का विकास तेजी से किया जाएगा। प्रवेश के साथ नए सत्र में स्कूल में पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। 

            जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर शहर में कुल 4 इंग्लिश मीडियम स्ररकारी स्कूल है। जल्द ही दो अतिरिक्त स्कूल खोले जाएंगे। सकरी में भी एक स्मार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेगा।

close