घर घुसकर लड़की से बदतमीजी..दोनो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे..घटना में एक नाबालिग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—नाबालिक लड़की से छेडछाड के दो आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संजीत गोयल ऊर्फ पांडा है। आरोपी तोरवा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। संजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (क). 454.34, 12 पोक्सो एक्ट की कार्रवाई की गयी है।
 
              तोरवा थाना क्षेत्र की एक पीडिता की शिकायत पर छेड़छाड़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों में एक नाबिलग भी है। पीडित ने थाना पहुंचकर बताया कि उसके माता पिता कमाने खाने बाहर एक हैं। घर पर अपने भाई बहन के साथ रहती है। 
 
           पीड़िता के अनुसार मोहल्ले में ही रहने वाले दोनो उसके घर में घुसे। दोनो ने मिलकर गंदी हरकते की। जबरदस्ती का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया। घटना में शामिल दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 
 
              पकड़े गए एक आरोपी का नाम संजीत गोयल उर्फ पांडा उर्फ रिंकू है। जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (क). 454.34, 12 पोक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। 
Share This Article
close