घर घुसकर महिला से छेड़छाड़..आरोपी पकड़ाया ..बिल्हा पुलिस ने रेप मामले में पेश किया चालान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुिलिस ने घर अन्दर घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पवन साहू को जेल भेज दिया गया है। वहीं बिल्हा पुलिस ने सात दिन पहले रेप प्रकरण का चालान कोर्ट में पेश किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सिरगिट्टी थाना पहुंचकर प्रार्थिया ने बताया कि वह घर में बच्चों के साथ अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी और मकान मालिक का दामाद पवन साहू शराब के नशे में शाम करीब साढ़े चार बजे घर के अन्दर आया। 

                      महिला ने पुलिस को बताया कि पवन साहू ने पीछे से उसके कमर को पकड़ लिया। और गंदी हरकत करने लगा। इसके वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागी। घटना के बारे में सबसे पहले मकान मालिक फिर पति और बुआ सास को जानकारी दी।

          पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 454,354 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी की पतासाजी की गयी।

                 मुखबीर की जानकारी पर आरोपी को उसके आवास भवानी नगर सिरगिट्टी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से डोंगरीपारा कोटा का रहने वाला है।

 रिकार्ड समय में चालान पेश

            बिल्हा पुलिस ने 15 जुलाई दोपहर को युवती के साथ सामुहिक बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ रिकार्ड समय में चालान पेश कर दिया है। बताते चलें कि 15 जुलाई को युवती अपनी बहन के घर मंगला जा रही थी। इसी दौरान पुसनहा नाला के पास आरोपियों ने उसको घेर लिया। दो लोगों ने मिलकर बलात्कार किया। इसके पहले दूसरे दरिंदे टूटते। युवती किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रही। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल सभी आरोपियों को खोजबीन कर धर दबोचा। घटना के ठीक सातवें दिन सभी के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

close