बहुमत के बाद भी भाटापारा जनपद पंचायत अध्यक्ष की करारी हार..20 कांग्रेसियों ने किया खिलाफ में मतदान.मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा अनुशासनहीनता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेसी बहुतमत के बाद भी  भाटापारा जनपद पंचायत अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुंमत के साथ पारित हो गया है। मामले में राज्य के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अनुशासनहीनता बताया है। 25 सदस्यों वाली जनपद पंचायत में सत्तासीन अध्यक्ष संगीता मनोहर को मात्र 5 वोट ही मिला है। बहरहाल प्रदेश कांग्रेस खेमें इस बात को लेकर जमकर हलचल और नाराजगी है।
 
              छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार जिला जनपद पंचायत भाटापारा की अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव जनपद सम्मेलन के बाद लाया गया था। 25 सदस्यो वाली जनपद पंचायत भाटापारा  अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू को मात्र 5 सदस्यों का ही समर्थन मिला। 20 सदस्यों ने संगीता के खिलाफ मतदान किया। इस प्रकार जनपद पंचायत की अध्यक्ष ने सदस्यों के बीच अपना विश्वास खो दिया।
 
              जानकारी देते चलें कि जनपद उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। मतदान से स्पष्ट हो गया कि  जनपद पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों के बीच अपना विश्वास खो दिया है। इसी के कारण उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। यदु ने बताया कि सदस्यों की नाराजगी के कारण ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है। इसमें ऊपर-नीचे के किसी भी नेताओं का कोई भी समर्थन अथवा भूमिका नहीं थी।
 
             अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने के बाद जनपद सदस्यों के सभा कक्ष से बाहर निकलने पर सदस्यों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। भूपेश बघेल जिंदाबाद, मोहन मरकाम और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
 
                  बताते चले कि इसके पूर्व भी दो बार अविश्वास प्रस्ताव के लिए सम्मेलन की तारीख निर्धारित हो चुकी थी। किन्ही कारणों से पूर्व में दो बार सम्मेलन स्थगित करना पड़ गया था। इस बार जनपद पंचायत अध्यक्ष संगीता साहू  अविश्वास प्रस्ताव बचा नही पायी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस के पूर्ण बहुमत के बाद भी अविश्वास प्रस्ताव का पारित होना कांग्रेस खेमें में चर्चा का विषय है।
 
              बलौदाबाजार पहुचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नाराजगी को जाहिर किया है। उन्होने इस पूरे प्रकरण को अनुशासनहीनता बताया है। 
close