सहायक शिक्षक, स्टाफ नर्स समेत इन पदों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें तारीखें

Shri Mi
2 Min Read

DSSSB Exam Calendar 2022 Download : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने साल 2022 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट इंजीनियर (AE), पीजीटी (PGT) और लेक्चरार, टीजीटी (TGT), सहायक शिक्षक, कानूनी सहायक, लैब टेक्‍नीशियन, स्टाफ नर्स सहित सभी प्रमुख संयुक्त परीक्षाओं के लिए विवरण जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के तहत इन प्रमुख परीक्षाओं के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर उपलब्ध DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2022 को चेक कर सकते हैं।डीएसएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2022 के अनुसार, जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल), एई (सिविल), एई (इलेक्ट्रिकल) और कानूनी सहायक पदों के लिए अधिसूचना जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी और परीक्षा मार्च 2022 आयोजित की जाएगी। बता दें कि अभी जारी की गई डेट्स में कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों में बदलाव भी किया जा सकता है।

यहां देखें शेड्यूल
– जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
– जूनियर इंजीनियर (सिविल): 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
– असिस्टेंट लॉ ऑफिसर : 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
– असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
– असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) : 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
– सेक्शन ऑफिसर : 1 फरवरी से 31 मई 2022
– पीजीटी : 1 फरवरी से 30 अप्रैल, 2022
– लैब टेक्नीशियन ग्रेड-II : 1 फरवरी से 31 मई 2022
– स्टाफ नर्स : 1 फरवरी से 31 मई 2022

  • आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • इससे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको डीएसएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2022 की पीडीएफ मिलेगी।
  • परीक्षा कैलेंडर 2022 डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित कर लें।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close