Google search engine

सड़क हादसे में आबकारी अधिकारी की मौत…पत्नी गंभीर रूप से घायल..शव को भेजा गया रायपुर…1 साल पहले हुई थी शादी

ट्रक चालक,Accident, CG Road Accident, Accident, Rajasthan, Accident, headmaster going to see the ailing father was trampled by the truck, died,Delhi, Over Speeding, High Speed, Accident,

बिलासपुर—भोजपुरी टोल प्लाजा के पास कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गयी। टक्कर इतना भय़ंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही कार चला रहे जिला आबकारी अधिकारी की मौत हो गयी है। घटना करीब दोपहरा ढाई बजे के आस पास की है। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को विभागीय और पुलिस प्रयास से उच्च चिकित्सा के लिए सरगांव के डाक्टर ने रायपुर रिफर कर दिया है।

Join WhatsApp Group Join Now

दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच तेज रफ्तार स्विट कार भोजपुरी टोल प्लाजा के पास खंभे से टकरा गयी। कार चालक जिला आबकारी अधिकारी विष्णु साहू की मौके पर ही मौत हो गयी। कार में सवार पत्नी भूपिका साहू को गंभीर चोट पहुंची है।खबर मिलते ही हिर्री पुलिस घटना स्थल पहुंची। घायल भूपिका साहू को प्राथमिक  उपचार के लिए सरगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। बाद में डाक्टर ने रायपुर कर दिया। बताया जा रहा है कि भूपिका साहू खतरे से बाहर है।

मामले में विभागीय अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि विष्णु साहू 2017 बैच के आबकारी अधिकारी हैं। 2016 पीएससी में डीएसपी के लिए चयन हुआ।

पीएससी से चयन होने के बाद विष्णु साहू सुकमा जिला आबकारी अधिकारी बने। तीन महीने पहले ही वेलकम डिस्लेरी में जिला आबकारी अधिकारी की जिम्मेदारी संभाला है।

 एक साल पहले विष्णु साहू की शादी भूपिका साहू से हुई है। विष्णु साहू की बड़ी बहन रायपुर सिटी एसडीएम है। विष्णु साहू मूल रूप से जैजैपुर जांजगीर चांपा जिला के रहने वाले हैं।

close
Share to...