videoःआबकारी टीम की कार्रवाई..भारी मात्रा में लहान,अवैध शराब बरामद.लाखों का माल जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
जांजगीर…. जिला प्रमुख के निर्देश पर जिला आबकारी टीम ने सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन मे कोचियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अलग अलग स्थानों में धावा बोलकर भारी मात्रा में लहान समेत कच्ची शराब बरामद किया है। करीब दो लाख से अधिक लहान और शराब को नष्ट किया गया है।
 
                      जांजगीर जिला आबकारी सहायत आयुक्त विजय सेन शर्मा ने बताया कि लाकडाउन के दौरान प्रतिबन्ध के बावजूद लगातार शराब बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी। कलेक्टर के निर्देश और मुखबीर की सूचना पर कोचियों के खिलाफ आबकारी टीम ने अलग अलग ठिकानों में धावा बोलकर बड़ी कार्रवाई की है। 
 
                         विजय सेन शर्मा ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि बाराद्वार बृत के तांदुलडीह में कोचिया शराब बना रहे है। टीम के पहुचने से पहले ही सभी कोचिया भागने में कामयाब रहे। आबकारी टीम ने मौके से कुल 215 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर छतीसगढ़ अबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्रवाई की है। बरामद शराब की कीमत करीब 32 हजार रूपयों से अधिक है।
 
             सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि मौके पर 3100 किलोग्राम महुआ लाहन भी जब्त किया गया है। आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च) के तहत आरोपियों के खिलाफ अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। बरामद महुआ से लगभग 1,24,000 रूपए का 1240 लीटर महुआ शराब बनाई जा सकती थी। जिसकी कीमत लगभग 1,86,000 है।
 
              छापामार कार्यवाही में वृत्त बाराद्वार प्रभारी डी के प्रजापति, आबकारी कर्मचारी  परसराम कहरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 
close