पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का बयान-पैडलर का पार्टी से कोई रिश्ता नही, सख्त होनी चाहिए कार्रवाई,बोले:राहुल-प्रियंका छग आये,महिलाओ को अत्याचार से बचाये,सरकार का मार्गदर्शन भी करें

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— जनप्रतिनिधियों का जीवन सार्वजनिक होता है। हमेशा सबसे मिलना जुलता है। कोई व्यक्ति किसी भी पार्टी का हो..यदि अपराधिक गतिविधियों में शामिल है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह बातें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कोकिन मामले में आरोपी पाए गए खुद को तथाकथित भाजपा कार्यकर्ता कहने वाले अभिषेक शुक्ला को लेकर कही। अमर ने कहा उनका फोटो किसी के साथ होना आश्चर्य की बात नहीं है। क्योंकि किसी के माथे पर नहीं लिखा रहता कि वह अपराधी है।  अभिषेक शुक्ला भाजपा का ना तो कार्यकर्ता है और ना ही उसके परिचय में है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जानकारी देते चलें कि ड्रग पैडलर के आरोप में सरकंडा निवासी अभिषेक शुक्ला का नाम सामने आने के बाद राजनैतिक हलचल बढ़ गयी है। पुलिस छानबीन के दौरान मामला सामने आया है कि बिलासपुर निवासी अभिषेक शुक्ला का गोना के ड्रग माफियों से ड्रग का लेन देन है। इसी बीच यह भी जानकारी मिली कि अभिषेक भाजपा कार्यकर्ता और नेता है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ उसका फोटो है।

जनप्रतिनिधियों का जीवन सार्वजनिक

                    मामले में सीजी वाल के एक सवाल पर अमर ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नातेे हमारा जीवन बहुत ही सार्वजनिक है। अरूण साव हो या मेरा..हमेशा जनता से मिलना जुलना होता है। सार्वजनिक जीवन में कई प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल होना पड़ता है। किसी का जन्मदिन तो किसी के खास कार्यक्रम में आना जाना होता है। कोई केक कटवाता है तो कोई फोटो खिचवाता है। अभिषेक शुक्ला कौन है..उन्हें  नहीं मालूम । उसके साथ फोटो होना बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन उसे मैं नहीं जानता हूं। किसी के माथे पर अपराधी भी नहीं लिखा होता..।

गलत काम करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

           अमर ने बताया कि गलत काम करने वाले..चाहे कोई भी हो..वह किसी पार्टी का..क्यों ना हो उसके खिलाफ कानून सम्मत कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सबको मालूम है कि अपराधियों के माथे पर भी अपराधी नहीं लिखा होता है। पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए।

            प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप अत्याचार के सवाल पर अमर ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद विकास तो नहीं लेकिन महिलाओं के साथ अत्याचार का ग्राफ जरूर बढ गया है। अमर ने कहा जिस तरह इन दिनों राहुल और प्रियंका गाधी जागरूक हैं तत्काल दोनों का यहां आना चाहिए। पीडितों से मिलने यहां आकर न्याय दिलाना चाहिए।

राहुल-प्रियंका छत्तीसगढ़ आएं..सरकार का मार्गदर्शन करें।

                  अमर ने प्रतिप्रश्न में कहा कि प्रदेश के वाड्रफनगर,कोंडागांव, समेत प्रदेश के कोने कोने में महिलाओं का उत्पीड़न की खबरे हैं। सरकार की कानून व्यवस्था में पूरी तरह से चरमरा गयी है। राहुल गांधी जी और प्रियंका गाधी जी समय निकालें..यहां आएं और पीडित परिवार से मिलकर न्याय दिलाएं। यहां उनकी सरकार है। इन घटनाओं पर कैसे नियंत्रण किया जाए..मार्गदर्शन करें।

close