शपथ ग्रहण पर किया खुशियों का इजहार

Shri Mi
3 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर भाजपा अजजा मोर्चा ने उत्सव दिवस मनाते हुए रंग गुलाल के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए महामहिम राष्ट्रपति जी को बधाई संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता ने कहां की देश के इतिहास में पहली बार किसी अनुसूचित जनजाति महिला को देश के राष्ट्रपति बनाए जाने से संपूर्ण भारत वर्ष में जनजातीय समाज में एक विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आज इसी कड़ी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मेहीलाल आयम एवं जनजातीय समाज के वरिष्ठ बुधदेव सिंह के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह को उत्सव दिवस के रूप में मनाते हुए लरंग साय चौक पर स्थित स्वर्गीय काका लरंगसाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं जनजातीय समाज के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को आभार संदेश भी ज्ञापित किया गया, इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति समाज के विभिन्न वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के विभिन्न राज्यों के समस्त सांसद एवं विधायक का भी आभार प्रदर्शन किया गया। श्रीमती तारावती सिंह ने कहा कि पिछले 7 दशक से तमाम राजनीतिक पार्टियां जनजातीय समाज का उपयोग सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए किया जा रहा था परंतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उड़ीसा के मयूरभंज जनजातीय समाज की एक महिला को देश के सर्वश्रेष्ठ संवैधानिक पद महामहिम राष्ट्रपति के लिए नामांकित कर पूरे देश के जनजातीय समाज को गौरवान्वित किया है साथ ही उन्होंने सबका साथ सबका विकास सब नारा को भी चरितार्थ किया है.

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर देश के कोने कोने में जनजातीय समाज में एक विशेष उत्साह देखा जा रहा है एवं देश के समस्त जनजाति समाज देश के यसस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करती हूं, इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष शैलेष गुप्ता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संजय गुप्ता कृष्णा रवि पार्षद उमेश सिंह जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला खलखो श्रीमती मीरा ठाकुर दयाल विश्वास अजय यादव सिद्धांत यादव राजकुमार यादव संतोष यादव लल्लन पाल विक्रम गुप्ता शकुंतला ठाकुर महामंत्री इरफान अंसारी अश्वनी
सहित जनजातीय समाज के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close