अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय में किया गया परिवर्तन

Shri Mi
1 Min Read

GPM।जिले में अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन छात्र हित को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर 2022 तक के लिए किया गया है।जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों के लिए प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक सबेरे 8.45 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक एवं शनिवार को अपराह्न 12.30 से 4 बजे तक और द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न 12.30 से 4 बजे तक एवं शनिवार को सुबह 8.45 से अपरान्ह 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक सबेरे 9.45 बजे से अपराह्न 4 बजे तक एवं शनिवार को सुबह 8.45 से अपरान्ह 12.45 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close