जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई..1 लाख 64 हजार बरामद..लाखों की सट्टा पट्टी जब्त..पकड़ में आए दर्जन से अधिक जुआरी..मोबाइल भी जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रायगढ़—  जिला पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों में धावा बोलकर दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा है। जुआरियों के पास से भारी भरकम राशि की बरामदगी हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से दर्जनों मोबाइल भी जब्त किया है।
 
                रायगढ़ पुलिस को जुआ-सट्टा, अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। अभियान चलाते हुए पुलिस ने दर्जन से अधिक जुआरियों पर कार्रवाई की है। भरकम रकम बरामद भी हुआ है। पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में जुआ-सट्टा के 30 मामले विभिन्न थानाक्षेत्रों में दर्ज हुए हैं। 1,64,000 नकदी समेत लाखों रूपए की सट्टा-पट्टी भी बरामद हुआ है। 
 
                   रायगढ़ पुलिस कप्तान ने बताया कि धरमजयगढ़ निरीक्षक अंजना केरकेट्टा की अगुवाई में ग्राम क्रोधा डेम के पास जुआरियों के ठिकाने पर धावा बोला। मौके से सुखदेव मण्डल, विकाश अग्रवाल, राजेश महंत, राजेश मण्डल, शंभू कुमार गुप्ता और मनोज विश्वास से 30 हजार रूपयों से अधिक नगदी मोबाईल को जब्त किया गया। इसी तरह पुलिस ने ग्राम क्रोंधा बस्ती के जुआ फड पर भी धावा बोला। जुआ खेलते संजय मधु, सुरेश सारथी, उमेश देवनाथ, वासुदेव देवनाथ से 20 हजार से अधिक नगदी और मोबाइल को बरामद किया गया।
 
          पुलिस कप्तान ने बताया कि छाल थाना प्रभारी विवेक पाटले ने ग्राम बेहरामार हाटी जंगल भीतर जुआरियों के ठिकाने पर रेड कार्रवाई की है।  इस दौरन पांच जुआरी  जोत राम पिता जगन राम,गजानंद प्रसाद भास्कर पिता हीरा लाल, दशरतन राठिया पिता संपत राठिया, ललित भास्कर पिता हीरा भास्कर,मदन पटेल पिता हीरा पटेल को पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से करीब 11 हजार रूपए जब्त किए गए।
 
                        कोतवाली पुलिस ने टंकी रोड के पास जुआ खेलते आधा दर्जन लोगों को धर दबोचा है। पकड़े गए जुआरियों के नाम विष्णु अग्रवाल पिता जगन्नाथ अग्रवाल, धमेन्द्र शर्मा पिता देवी प्रसाद शर्मा,ऋषि अग्रवाल पिता तुलसीराम, आशिक हुसैन पिता अमजद हुसैन,रवि कुमार शर्मा पिता रतन शर्मा,जावेद खान पिता जलील खान है। आरोपियों के पास से करीब 30 हजार से अधिक जब्त हुए हैं। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है ।
 
          इसी क्रम में पुलिस ने सारंगगढ़ में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 लोगों से सट्टा-पट्टी और करीब 10 रूपयों के साथ धर दबोचा गया है।  कोतवाली थानाक्षेत्र में 4 व्यकतियों से नकदी 3850 रूपयों के अलावा सट्टा-पट्टी की जप्ती हुई। इसके अलावा बरमकेला, खरसिया, धरमजयगढ़ और कोसीर में सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close