फेसबुक लाइवः अमर ने बताया राजस्व विभाग पर भू-माफियों का कब्जा..कहा ..सिवरेज की कराएं न्यायिक जांच.. पूछा..कब भरेंगे अमृत मिशन के गड्ढे

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
बिलासपुर—-फेसबुक लाइव कार्यक्रम में पूर्व निकाय मंत्री अमर सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमर ने कहा कि चुनाव के समय सिवरेज योजना को लेकर बड़ी बड़ी बातें कही गयी थी। सरकार इस समय कई मामलों में जांच करवा रही है। हम चाहते हैं कि सिवरेज योजना में भी न्यायिक जांच हो।इस दौरान अमर ने स्थानीय विधायक से जवाब मांगा कि अमृत मिशन के गड्ढे कब तक भर लिए जाएंगे। फेसबुक लाइव के दौरान अमर अग्रवाल ने राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर भी बातें कही है। 
    
                शनिवार को फेसबुक लाइव के दौरान अमर अग्रवाल काफी आक्रोश में नजर आए। उन्होने कहा कि इस समय बिलासपुर से लेकर प्रदेश के कोने कोने में सरकार नाम की चीज नहीं है। उन्होने राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर जमकर बोला। अमर ने कहा कि राजस्व विभाग में दलालों की भूमिका बढ़ गयी है। पिछले दो सालों में राजस्व विभाग पूरी तरह से भू माफियाओं के शिकंजे में चला गया है। शहर में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का बोलबाला है। बेजाकब्जाधारियों ने जीना मुश्किल कर दिया है। यहां तहां जमीन कब्जा का दुकानदारी शुरू हो गयी है। जमीन के सारे विवादों के केन्द्र में सत्ता दल के लोगों की खास सक्रियता हैं। 
 
राज्य सरकार पूरी तरह दिग्भ्रमित
                 
                              अमर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर राज्य सरकार की नुक्ताचीनी समझ से परे है। सरकार को कोरोना की राजनीति से बाज आना होगा।  कर्ज को लेकर अमर ने कहा कि एफआरबीएम एक्ट का सही अनुपालन नहीं होने से कर्जा बढ़ते जा रहा है। बिना विकास कार्यों के कर्ज बढ़ने पर पूर्व वित्त मंत्री ने चिंता जाहिर की। अमर ने बताया कि  राज्य सरकार पूरी तरह से दिग्भ्रमित है। 
 
राजस्व विभाग पर भूमाफियों का शिकंजा
 
                 अमर ने बताया कि पूरे प्रदेश में राजस्व विभाग की भूमिका को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। सरकारी जमीनों को बेजा जा रहा है। एक ही जमीन को बार बार रजिस्ट्री हो रही है। इन सबके लिए सरकार की नीति जिम्मेदार है। प्रदेश में इन दिनों अवैध प्लाटिंग की बाढ़ आ गयी है। 5 डिसमिल से कम जमीन की खरीद बिक्री होने से इस प्रकार की अराजकता का उत्पन्न होना स्वभाविक है।
 
                                   अमर ने कहा कि कोटवारी जमीन की रजिस्ट्री शुन्य करने की बात चल रही है। गड़बड़ी के मामलों में कार्रवाई के नाम पर हमेशा खानापूर्ति होती है। पूरे देश में ऑनलाइन रजिस्ट्री बिना बटांकन हो रही है। आम जनता राजस्व विभाग से त्रस्त हो चुकी है।इतना ही नहीं एक जमीन का दो दो बार नामांतरण किया जा  रहा है।
 
अरपा प्रदूषण की चिन्ता
 
                       अरपा नदी में  बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए अमर ने कहा कि विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर अमर ने नगर विधायक शैलेश पांडे के बयान का समर्थन किया। अमर ने कहा कि सिवरेज की  न्यायिक जांच बहुत जरूरी है।  राज्य सरकार को न्यायिक जांच टीम का गठन करना चाहिए। परियोजना के क्रियान्वयन में दोषियों के खिलाफ  कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। मा्मले में  रिस्क एंड कास्ट फैक्टर पर सैंडल लगाकर ठेकेदार से वसूली की जानी चाहिए। योजना को पूर्ण करते हुए जनता को सुविधा दी जानी चाहिए।
 
केन्द्रीय बजट का पढ़ा कसीदा
 
                फेसबुक लाइव के दौरान अमर अग्रवाल ने केंद्रीय बजट की जमाकर तारीफ की।  उन्होने कजट को कोरोनावायरस की परिस्थितियों में आत्मनिर्भर भारत निर्माण वाला बजट बताया। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री  मोदी के नाम पर दुनिया के सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम की सुविधा को राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण कहा। अग्रवाल ने राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान को व्यक्तिगत जरूरत के साथ नैतिक और सामाजिक उत्तरदायित्व बताया। साथ ही लोगों को टीकाकरण अभियान में सहयोगात्मक रूख के साथ लेने को कहा। 
 
बिना रखरखाव के बरबाद हो रहा स्टेडियम
 
            अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाइव के दौरान बहतराई स्टेडियम के हालात पर चिंता जाहिर की। उन्होने कहां कि स्टेडियम निर्माण डेढ़ सौ करोड़ खर्च हुए हैं। लेकिन रखरखाव  को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। स्टेडियम का निर्माण खेलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किया गया है। दुर्भाग्य है कि एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री पूरी तरह से भूल गए हैं। जबकि खेल और खिलाड़ियों के साथ विकास के लिए सुनियोजित योजना बनाकर स्टेडियम को बेहतर संचालन के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है।
 
 वैक्सीन की राजनीति ठीक नहीं
      
           अमर ने कहा कोरोना महामारी से पूरा विश्व त्रस्त है। राज्य सरकारें देश के वैज्ञानिक समुदाय के प्रयासों पर उंगलियां उठा रही हैं। जबकि टीकाकरण अभियान में राजनीति से ऊपर होकर  देश हित में फैसला लेने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ सरकार वैेक्सीन को केंद्र विरोधी एजेंडा बनाकर वैज्ञानिक समुदाय की उपलब्धियों को अपमानित कर रही है। 
 
हवाई सेवा..प्रधानमंत्री ने वादा पूरा किया
 
           अमर ने 1 मार्च से बिलासपुर से बहु प्रतिक्षित उड़ान सेवा को लेकर जिले वासियों को बधाई दी है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विमानन मंत्री हरदीप पुरी के प्रति आभार जाहिर करता हूं। जिनोहने बिलासपुर की जनता की भावनाओं का सम्मान किया। 2014 में नरेंद्र मोदी की  सरकार ने बी ग्रेड के सारे शहरों को अंतर्देशीय हवाई सेवाओं से जोड़ने का वादा किया था। उन्होने कहा था कि देश में एक दिन हवाई चप्पल पहनने वालों के लिए भी सस्ती हवाई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसी कड़ी में चकरभाठा एअरपोर्ट से 1 मार्च से उड़ान सेवा प्रारंभ होने जा रही है। बिलासा माई की पावन धरा के नाम से एयरपोर्ट का नामकरण किया जाना सुखद है। नवीन सौगात और उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार, सभी जनप्रतिनिधियों जागरूक नागरिकगण और युवा साथियों का आभार है। अमर ने बताया कि निकट भविष्य में शीघ्र ही विमानन मंत्री बिलासपुर में उड़ान सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार का वादा किया है।
close