फर्जी ID बनाकर किया दोस्ती..पीड़िता से किया अश्लील चैटिंग..भेजने लगा गंदा फोटो..आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-महिला संबंधी अपराध निराकरण को लेकर तोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाट्सअप और फेसबुक पर महिला को अश्लीन कमेन्ट करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम अरविन्द जोसेफ पिता मुलथे है। अरविन्द महेश नगर मस्जिद के पास रहता है।
      
      27 वर्षीय एक महिला को फेसबुक और व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी से अश्लील कमेंट और फोटो भेजने वाले अज्ञात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अरविंद जोसेफ मुलथे पिता मूलथे उम्र 23 साल है। आरोपी  महेश नगर मस्जिद के पास पटेलबड़ा नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है। 
 
            पकड़े जाने के बाद पहचान कराने पर पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी का  परिवार मोहल्ले में ही रहता था। अब आरोपी पुणे में रहता है।
 
          तोरवा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी किसी माध्यम से पीड़ित महिला के फेसबुक अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। पहचान नही होने के कारण महिला ने फ्रेन्ड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने बदले की नियत से पीडित महिला का फर्जी आईडी बनाया। उस पर किसी फ़र्ज़ी महिला के नाम से चैटिंग किया। आरोपी ने पीड़िता को चैटिंग दौरान बताया कि वह स्कूल में उसकी सीनियर रह चुकी है। इस तरह विश्वास जीतकर चैटिंग करने की कोशिश की।
 
            परिवेश ने जानकारी दी कि चैटिंग के दौरान फर्जी आईडी की महिला ने पिडिता के साथ अश्लील बातें करना चाहा। इसके बाद एक फर्जी नाम से आरोपी ने व्हाट्सएप पर महिला को नौकरी लगाने का प्रलोभन दिया। बाद में आरोपी ने पीड़ित महिला को अश्लील चैटिंग करने के साथ  अश्लील फोटो भेजने लगा। 
 
           इस हरकत के बाद पीड़िता को आरोपी पर शक हुआ। पीड़िता ने तोरवा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। शिकायत को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  
                 सोमवार को तोरवा पुलिस ने आरोपी को नागपुर महाराष्ट्र से तकनीकी सहयोग के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी पुणे मे प्राइवेट कंपनी मे काम करता था। कोविड के चलते पुणे, नागपुर मे लगातार अपना लोकेशन चेंज कर रहा था।
 
             कार्यवाही मे थाना प्रभारी परिवेश तिवारी निरीक्षक के निर्देश पर प्रधान आरक्षक निर्मल घोष एवं आरक्षक गोविंद शर्मा की टीम को पुणे, नागपुर आरोपी की पतासाजी के लिए भेजा गया। टीम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ  वैधानिक कार्यवाही की गयी है। 
close