दोना पत्तल मशीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी..दो महिलाएं गिरफ्तार.. ..मां बेटी पर दर्ज हुआ 420 का आरोप

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- दोना पत्तल की मशीन दिलाने के नाम पर महिलाओं से सोना चांदी और नगद वसूलने के आरोप में दो महिलाओं को तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 तोरवा पुलिस स्टेशन थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि शिकायतकर्ता कंचन भोजवानी ने थाना पहुंचकर दो महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। तोरवा बस्ती निवासी कंचन भोजवानी ने बताया कि दो महिलाएं तोरवा बस्ती की महिलाओं से दोना पत्तल मशीन दिलाने का झांसा देकर सोना चांदी और नगद की वसूली कर रही है। इसमें एक महिला का नाम कंचन कुशवाहा है। जबकि दूसरी महिला कंचन कुशवाहा की बेटी है। 

      परिवेश तिवारी ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ 420 का रिपोर्ट दर्ज किया गया। दोनों महिलाएं यानि मां बेटी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

                   शिकायतकर्ता कंचन कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि दोना पत्तल मशीन दिलाने के नाम पर मां बेटी ने उससे 2 लाख रूपए नगद सोना चांदी लिया था । परिवेश ने बताया कि दोनों आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

close