बिलासपुर। जांजगीर-चांपा जिले के तिवारी पारा खरौद में रहने वाला शैलेश कुमार साहू ( शिबू ) 24 नवंबर से लापता है। उसकी उम्र 19 वर्ष और ऊंचाई 5 फीट 10 इंच है। वह 24 नवंबर की शाम शिवरीनारायण जा रहा हूं…. कहकर घर से निकला है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
घर के लोगों ने अपने स्तर पर शैलेश कुमार साहू का पता लगाया। लेकिन इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिलने की वजह से उन्होंने थाना शिवरीनारायण में इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदा शैलेश कुमार साहू की तलाश शुरू कर दी है। उनके परिजन ने बताया कि उसके पास मोबाइल नंबर 77709 97987 है। उसके बारे में कोई सूचना कोई जानकारी मिलने पर 6267 783 852 मैं कॉल कर सूचना देने का अनुरोध उनके परिजन ने किया है।।