परिजनों ने किया शव लेने से इंकार..फिर कांग्रेसियों ने उठाया बीड़ा..विजय और दुलारे ने कहा..प्रशासन की इजाजत से सुखदेव का करेंगे अंतिम संस्कार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—कोरोना ने जिन्दगी ही नहीं बल्कि रिश्तों का भी परीक्षा लेना शुरू कर दिया है। ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। कोरोना पीड़ित की मौत के बाद परिजनों ने ना केवल दाह संस्कार करने बल्कि शव लेने से ही इंकार कर दिया है। जानकारी जैसे ही कांग्रेस कार्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम में पहुंची तो मौके पर मौजूद कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी और जिला महामंत्री शेख निजामुद्दाीन ने तत्काल प्रशासन को जानकारी देते हुए शुक्रवार को मृतक के दाह संस्कार करने का फैसला किया है। कांग्रेस नेताओं के इस फैसले की चारों तरफ तारीफ हो रही है।
      
                          कहा भी जाता है कि जब तक सांस है..तभी तक आस है। कोरोना काल में ऐसे तमाम उदाहरण देश में जहां तहां मिल जाएंगे और मिल भी रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में सामने आया है।
                  
                   तोरवा थाना क्षेत्र में रहकर अपना और परिवार का पेट पाल रहे सुखदेव साहू पिता फूल सिंह साहू कोरोना संक्रमित हो गया। खबर के बाद सुखदेव को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया  गया। तमाम कोशिश के बाद भी सुखदेव को बचाया नहीं जा सका। कोविड अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी तोरवा थाना को दिया। तमाम प्रयास के बाद तोरवा में पदस्थ आरक्षक संगीता नेताम को जानकारी मिली कि सुखदेव जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। 
               
                        संगीता नेताम को जानकारी मिली कि मृतक सुखदेव जिला नरसिंहपुर थाना गाड़रवाड़ा.गांव होईवीर का रहने वाला है। संगीता के प्रयास से मामले की जानकारी कन्ट्रोल रूम कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची। कन्ट्रोल रूम में बैठे शेख निजामु्द्दीन ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया। मामले की जानकारी तत्काल जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी को दिया। 
              
                             विजय केशरवानी ने तत्काल आरक्षक संगीता नेताम के प्रयास से मृतक के परिजनों से फोन पर सम्पर्क किया। प्रारम्भ में तो परिजनों ने बिलासपुर पहुंचकर शव लेने की बात कही। कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों ने मृतक का ना केवल शव लेने से इँकार किया। बल्कि दाह संस्कार किए जाने से भी मना कर दिया।
       
                 इसके बाद   विजय केशरवानी के निर्देश पर कांग्रेस नेता निजामुद्दीन ने तत्काल तोरवा थाना संम्पर्क कर बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी ने फैसला किया है कि मृतक सुखदेव का अंतिम संस्कार कांग्रेस के नेता करेंगे। इस आशय से शेख निजामुद्दीन और विजय केशरवानी ने प्रशासन को अवगत कराया। विजय और दुलारे ने जिला प्रशासन को बताया कि चूंकि मृतक सुखदेव अब लावारिश नहीं रहा है। इसलिए उसका दाह संस्कार कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी है। 
 
                   विजय ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में शेख निजामुद्दीन और आरक्षक संगीता नेताम की भूमिका अहम रही है। इसके लिए दोनों बधाई के पात्र है। शुक्रवार को पीएम  के बाद जिला कांग्रेस कमेटी तोरवा श्मशान घाट पहुंचकर सुखदेव का अंतिम संस्कार करेगी। 
Share This Article
close