किसान संघ नेता ने बताया..किसान अमानक खाद बीज से परेशान..अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई ..पांच सूत्रीय मांग पेश कर आंदोलन की दी धमकी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-किसानों को अमानक बीज वितरण और खाद आपूर्ति में कमी जैसी कई प्रकार की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के पहुंचे। किसानों की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने जिला प्रशासन को बताया कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। अन्यथा किसान सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 
 
              भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे किसानों के साथ जिला प्रशासन के दरवाजे पर  पहुंचे। किसान नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट नारायण प्रसाद गभेल को बताया कि किसानों को अमानक बीज का वितरण किया जा रहा है। समस्या को शीघ्रता से निराकरण किया जाए। ताकि किसान आने वाली परेशानियों से दूर होकर अपनी खेती बाड़ी के काम को अंजाम  दे सकें।
 
                          सिटी मजिस्ट्रेट को किसान नेता ने बताया कि बीज विकास निगम किसानों को घटिया बीज दे रहा है। शिकायत के बाद किसानों को दिए गए बीज का रायपुर में जांचा परखा गकया। जांच में बीज को अमानक पाया गया।
 
                                धीरेन्द्र ने जिला प्रशासन को बताया कि अमानक रासायनिक खाद, बीज और दवा के परीक्षण के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाए। अमानक खाद,बीज, दवाई वितरण करने वालो की जांच कर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। दुबे ने जानकारी दी कि बिलासपुर जिले में पिछले वर्ष जिस तरह से मुड़पार ,मड़ाई ,एवम पचपेड़ी में  गोठानो में अव्यवस्था या आधारभूत संरचना की कमी के कारण गोवंश की मौत हुई थी। घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पूर्ण सुविधायुक्त गोठानो का निर्माण किया जाए। 
 
            किसान नेता ने बताय ाकि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीयन के लिए जिले के सभी सेवा सहकारी समितियों में पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाना जरूरी है। ताकी गरीब किसन योजना से आसानी के साथ लाभान्वित हो सकें।
 
                         किसान नेता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिले में धान के अवैध खरीदी बिक्री करने वाले गिरोह सक्रिय है। कोचियों की सक्रियता का खामियाजा रवि फसल पैदा करने वाले किसानों को भुगतना पड़ा था। धान लेकर पैसा नही दिए जाने और ऐसे तमाम अवैध कारोबार करने वाले फरार हो गए है। जिनकी तलाश कर सख्त कार्यवाही की जरूरत है। 
 
                जिला प्रशासन को किसानों की तरफ से ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानन दिघ्रस्कर ,जिला मंत्री विजय यादव, जिला कोषाध्यक्ष माधोसिंह ,जिला महिला प्रमुख चांदनी भारद्वाज , बिज्जू राव ,महेंद्र पटेल ,के. विमलेश राव , गोपाल यादव , पाहरू साहू , अनिल पटेल , कृष्णकुमार राठौड़ , हेमंत वर्मा समेत कई किसान नेता मौजूद थे।
close