धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को मिलेगी सभी सुविधाएं ..जन्मदिन पर बोले प्रमोद..अभी तो खरीदी शुरूआत हुई..।

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जिला सहकारी बैंक चैयरमैन प्रमोद नायक को किसानों ने कार्यालय पहुंचकर फूल माला से स्वागत किया। प्रमोद नायक के सामने किसानों ने अपनी बातों को खुलकर रखा। नायक ने आश्वासन दिया कि भूपेश सरकार के शासनकाल में किसी भी किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कमोबेश सभी धान केन्द्र खुल गए हैं। किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है। किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर कभी भी किसान सम्पर्क कर सकते हैं। समस्याओं को तत्काल दूर किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               गुरूवार को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने अपना जन्मदिन गरिमामय वातावरण में मनाया। इस दौरान जिले के किसानों ने कार्यालय पहुंचकर चैयरमैन के फूल माला और गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। पत्रकारों की उपस्थिति में प्रमोद नायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री के शासन काल में किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की सुविधानुसार शासन के निर्देशों पर जगह जगह धान खरीदी केन्द्र खोले गए हैं।

                       प्रमोद ने यह भी बताया कि किसानों को पानी, शौचालय जैसी समस्या को लेकर भटकना नहीं पड़ेगा। केन्द्रों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं की गयी है। किसानों को समय पर टोकन उपलब्ध कराया जा रहा है। धान खरीदी का काम तेजी से किया जा रहा है।

                            चैयरमैन ने कहा कि अभी धान की कटाई और गहाई हो रही है। मुश्किल से चालिस प्रतिशत से कम धान खरीदी केन्द्रों तक ही अभी धान पहुंचा है। केन्द्रों में तैनात कर्मचारी किसानों का लगातार इंतजार कर रहे हैं। हमने समय पर धान खरीदी तारीख का एलान किया है। किसानों के पास पर्याप्त समय है। आराम से अपनी धान की बिक्री कर सकते है। प्रमोद ने बताया कि यदि किसी भी किसान को धान खरीदी केन्द्र में मौजूद कर्मचारी या व्यवस्था से परेशानी है तो वह किसी भी समय उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। किसानों की समस्याओं को तुरंत दूर किया जाएगा। 

                   उन्होने कहा कि इस साल धान की रिकार्ड तोड़ पैदावार हुई है। बारादाना की भी कमी नही है। धान खरीदी गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। लापरवाही करने वालो के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। इस दौरान प्रमोद नायक ने किसानों का भी फूल माला और गुलदस्ता के साथ स्वागत किया। उन्होने दुहराया कि धान खरीदी मानक के आधार पर किया जाएगा।

close