टंगिया की एक वार से पिता ढेर..हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार.मौके पर पहुंची पुलिस..छानबीन शुरू

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर -(टेकचंद कारड़ा)–  घरेलु विवाद में बटा ने अपने पिता को मौत के घाट उतारा है। खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। प्राथमिक स्तर पर पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। पूछताछ भी की जा रही है।
 
                          तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिलहा में घरेलु विवाद में पुलिस ने पिता के हत्ा के आरोप में आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम छिरहा  निवासी रामपुरी धुरी दोपहर को अपने घर में था।
 
               रामधुरी की आयु करीब 45 साल से अधिक है। दोपहर में रामपुरी धुरी की अपनी बहु से विवाद हो गया। इसी दौरान उसका बेटा दीपक भी घर पहुंच गया। दीपक धुरी ने अपनी पत्नी से पिता के साथ विवाद होता देखा। 
 
                 इसके बाद दीपक धुरी का अपने पिता राम पूरी धुरी के साथ वाद विवाद होने लगा। पिता ने नाराज होकर पास में पड़े डंडे को हाथ में लिया। इसी बीच बेटा ने पास में रखी टंगिया को उठाकर पिता के सिर पर वार कर दिया। जबरदस्त प्रहार से घायल रामपुरी धुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
      
            हत्या की जानकारी मिलते ही तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज एएसआई सुमेनद्र खरे आरक्षक तरुण केशरवानी,आकाश निषाद समेत अन्य स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में विवेचना प्रारंभ कर आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में लिया हैं।
close