बाप बेटे ने मिलकर दिया हत्या को अंजाम..vip मुवमेन्ट के बीच घेराबन्दी..दोनो आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—शहर के लिए तीन मई का दिन व्हीआईपी मुवमेन्ट के नाम रहा। बावजूद इसके सकरी पुलिस ने शिकायत के बाद चन्द घंटों के अन्दर हत्या के आरोपियों को धर दबोचा है। अक्सर देखने में आया है कि जब भी शहर में व्हीआईपी मुवमेन्ट होता है। अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। लेकिन सकरी पुलिस ने हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सजगता को बेहतर तरीके से जाहिर किया है। 
 
 हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपी
1) सुरेंद्र उर्फ लालू सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी 19 साल,निवासी गोकुल नगर थाना सकरी
2) संतोष सूर्यवंशी पिता भुवन सूर्यवंशी 42 साल निवासी गोकुल नगर गुरु थाना सक
 
 मृतक का नाम
    
               पुलिस के अनुसार मृतक का नाम संतोष यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 32 साल है। पीड़ित परिवार गोकुल नगर घुरु थाना सकरी का रहने वाला है। पुलिस  संतोष यादव के हत्या के आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 का अपराध दर्ज किया है। 
 
 सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोकुल नगर घुरू निवासी विनोद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि संतोष यादव के साथ पुरानी रंजिश को लेकर संतोष सूर्यवंशी के साथ वाद विवाद  हुआ। वाद विवाद के दौरान संतोष सूर्यवंशी का बेटा सुरेंद्र उर्फ लालू सूर्यवंशी पहुंच गया। इसके दोनों ने मिलकर संतोष यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट पहुंचने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही संतोष की मौत हो गयी।
 
           शिकायत के बाद मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। पुलिस कप्तान,अतिरिक्त पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी सुरेंद्र फरार हो गया है। इसके बाद टीम ने घेराबन्दी कर नया बस स्टैंड के पहले तिफरा में मुख्य आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने बेटे के साथ जुर्म में शामिल होना कबूल किया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबन्दी कर पड़ोसी के घर से गिरफ्तार किया।
 
               हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक पीआर साहू, प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, राधेश्याम मरावी, आरक्षक मिथिलेश सोनी, जय साहू, अभिजीत डाहिरे , तरुण केसरवानी एवं मालिक राम साहू की विशेष भूमिका रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close