शिक्षकों के संघर्ष में हमेशा आगे रहा है फेडरेशन,वर्चुअल बैठक में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन

Chief Editor
3 Min Read

जशपुर नगर-आज छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जशपुर जिला इकाई के सचिव संजीव शर्मा की उपस्थिति में जिले के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन की इस बैठक में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में 47 से अधिक सदस्य शिक्षक सम्मिलित हुए। सभी की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जशपुर,दुलदुला ,कुनकुरी एवं कांसाबेल विकासखंड में संगठन के विकासखंड इकाई के अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया गया ।

विकासखंड जशपुर का अध्यक्ष संजय दास, सचिव प्रवीण सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुनील निराला, विकासखंड कुनकुरी का अध्यक्ष विपिन अम्बस्ट, सचिव श्रीमती सरिता नायक, कोषाध्यक्ष देवनारायण राम,विकासखंड दुलदुला का अध्यक्ष नवनीत नारंग, सचिव छवि साय पैकरा, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी, विकासखंड कांसाबेल अध्यक्ष कमल चंदेल, सचिव मदन यादव, कोषाध्यक्ष नेहा कौशिक को मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे संघ का प्रत्येक सदस्य संघ की गतिविधियो में प्रांतीय अध्यक्ष की भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन सदैव शिक्षको के हित में संघर्षशील रहता है। संघ के सदस्य किसी भी शिक्षक साथी की समस्याओं से जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारियो को अवगत करा सकते है जिसका यथा संभव निराकरण करने की पहल की जाएगी।नियाय पाती अभियान पर उन्होने चर्चा करते हुए इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिये सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की प्रशंसा भी किये।

अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ही एक ऐसा संगठन है जो सदैव जिला से प्रान्त स्तर तक शिक्षको के हितार्थ संघर्षशील है जिसका श्रेय हमारे जुझारू प्रांताध्यक्ष को जाता है।इस अवसर पर नव मनोनीत सभी पदाधिकारियो को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जशपुर जिला इकाई की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। आज आयोजीत बैठक में जशपुर जिला के ब्लॉक/तहसील/जिला के पदाधिकारियों का परिचय हुआ.जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता . महामंत्री संजीव शर्मा . ज़िला कोषाध्यक्ष अवनीश पांडेय एवं जशपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय दास . सचिव प्रवीण सिंह सहित 47 शिक्षक साथियों ने भाग लिया।

close