महिला नशेड़ी तस्कर गिरफ्तार..भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद…महिला को न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने अभियान चलाकर एक बार फिर जरहाभाठा कुआ गली से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन और कोरेक्स बरामद किया है। पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर नशीली दवाइयों की कारोबारी सुनीता निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। महिला मिनी बस्ती की रहने वाली है।
 
            सिविल लाइन थानेदार परिवेष ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि जरहाभाठा कुआ गली में एक महिला प्रतिबंधित दवाइयों को चोरी छिपे बेच रही है। जानकारी के बाद पुलिस कप्तान पारूल माथुर के संज्ञान में लाया गया। विशेष टीम का गठन कर ठिकाने पर पहुंच घेराबन्दी के बाद महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
 
                परिवेष तिवारी ने बताया कि महिला के पास से छानबीन के दौरान 600 नग इंजेक्शन एम्पुल रेसोजैसिक के साथ नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
close