चिल्हाटी जमीन फर्जीवाड़ाःपांचवा आरोपी गिरफ्तार ..कबूल किया जुर्म..डिप्टी कलेक्टर की शिकायत पर कार्रवाई..गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने मोपका चिल्हाटी स्थित जमीन फर्जावाड़ा में पांचवे आरोपी अशोक जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में तात्कालीन मोपका पटवारी अशोक जायसवाल की भूमिका भी अहम् है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। मामले में डिप्टी कलेक्टर और घटना के समय बिलासपुर के तात्कालीन संदीप ठाकुर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया था। जांच पड़ताल के बाद अभी तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
                    पुलिस के अनुसार मामले में अशोक जायसवाल के अलावा अभी तक भोदूदास मानिपुरी, सुरेश मिश्रा,हैरी जोसेफ, रामकुमार यादव को किया गया है।
                पुलिस के अनुसार डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम चिल्हाटी की भूमि खसरा नम्बर 224/3, 232/12 रकबा 4.95 और 1 एकड़ जमीन को लेकर भोंदूदास नेअभिलेख सुधार का आवेदन पेश किया। आवेदन में भोंदू दास ने बताया कि एक मई 1976 को गतौरा निवासी गुलाल वल्द सुधवा से जमीन खरीदा। भोदूदास ने खसरा नम्बर 267/18 रकबा 2  एकड़ भूमि को लेकर पूर्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज होना बताया। और वर्तमान में राजस्व अभिलेखों से नाम विलोपित होने की जानकारी भी दिया। 
                 मामले में पटवारी प्रतिवेदन और  अन्य दस्तावेजों के आधार पर 22 अक्टूबर 2016 को आवेदक के पक्ष में खसरा नंबर 224, 232 रकबा 4.50, 1.00 एकड़ भूमि का अभिलेख दुरूस्ती का न्यायालयीन आदेश पारित किया गया।
               संदीप ठाकुर की शिकायत पर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल किया। जांच के दौरान ग्राम चिल्हाटी, लगरा और मोपका की भूमि में अनावेदक भोंदूदास की भूमिका को संदिग्ध पाया गया। भोंदूदास पर अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया।  संयुक्त जांच टीम को जांच के दौरान जानकारी मिली कि प्रस्तुत सत्यप्रतिलिपियों को कूट-रचना हुई है। कूट रचित दस्तावेज को  न्यायालय के सामने पेश किया गया। पाया गया कि दस्तावेज के माध्यम से न्यायालय को गुमराह किया गया है। कपट पूर्वक ग्राम चिल्हाटी की भूमि ख.नं. 224, 232 को अपने नाम दर्ज कराने वाले आवेदक भोंदूदास मानिकपुरी समेत कूट-रचित दस्तावेजों को तैयार करने  में शामिल लोगों पर अपराध दर्ज किया गया। 
                   पुलिस कप्तान के आदेश पर क्षेत्र के तत्कालीन पटवारी मामले में पांचवे आरोपी अशोक जयसवाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान अशोक जायसवाल ने अपराध कबूल किया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
close