कोविड का मुकाबला मजबूती के साथ किया.. सांसद अरूण ने कहा..पीएम की अगुवाई में देश ने किया सामना.. बनाया जा रहा सर्वाधिक टीका

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कोविड 19 के खिलाफ लडाई में मजबूती के साथ हम खड़े हैं। हमें दो स्वदेशी टीके का निमॉण करने में सफलता मिली है। टीके के निमॉण के कारण ही देश महामारी के खिलाफ मजबूती के साथ मुकाबला करने में सक्षम हुआ है। यह बातें सांसद अरुण साव ने कही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सांसद अरूण साव ने अधिवक्ताओं के कार्यक्रम राष्ट्रीय सेमिनार में कोविड 19 की चुनौती प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विषय पर जमकर बोला। उन्होने केन्द्र सरकार की जमकर तारीफ भी की है।सांसद अरुण साव ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक महामारी कोरोना का मजबूती से मुकाबला किया है। दो  स्वदेशी टीके का निर्माण एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही है। आज भी दुनिया में सर्वाधिक टीके का निर्माण और टीकाकरण हमारे देश में हो रहा है। 

          साव ने बताया कि दुसरी लहर के दौरान आक्सीजन की आपुर्ति दवाइयों का निमॉण वेंटिलेटर आक्सीजन कंसटेटर आदि की आपुतिॅ में सारे संसाधनों का उपयोग कर लोगो को मदद पंहुचाई गई है। अदभुत एवं उल्लेखनीय है। 

    साव ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर मजबूती के साथ मुकाबला किया है। इस अवसर पर  वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी गुप्ता रणवीर सिंह मरहास संतोष सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे। सेमिनार का संचालन यशवंत सिंह ठाकुर ने किया।  आभार प्रदर्शन संजीव पांडे ने किया ।

                   इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, एमपी भाटिया, राजेश केशरवानी, ए.एस. कछवाहा, सुनील काले, अरूण सिंह ठाकुर, भुपेद्र सिंह ठाकुर, अन्नपुर्णा तिवारी, सुनिता सिंह, सुनीता मानिकपुरी, अखिलेश कुमार, निरज शर्मा, राकेश मिश्रा, विनय वर्मा, विवेक शर्मा, अनिल पांडे, मनोज मिश्रा, रघुवीर सिंह, अजीत सिंह, हेमंत केशरवानी, गोपाल यादव, राकेश झा, रघुवीर बाजपेयी, राजकुमार गुप्ता, उमाकांत चंदेल, सुखीराम साहू, सतीश गुप्ता, मोनु रजक, डॉ सौरभ पाण्डेय, आंनद गुप्ता, अभिजीत सरकार, अनुपम दुबे, शरद चंदेल, विनय बहादुर दुआ, चंद्रवशी रामायण साहु, विश्वजीत, शोभा कश्यप, भास्कर पयासी, कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

close