CG भाजपा अजजा मोर्चा पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों के आजाक थानों में सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायेगी

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई गोबर वाली टिप्पणी तथा बयान को आदिवासी समाज का अपमान बताया है। उनका कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय विगत 35 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हैं और सुदूर जनजाति क्षेत्र से आते हैं। वे विधायक, सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुके हैं। ऐसे सरल, शिक्षित और सभ्य आदिवासी नेता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सार्वजनिक रूप से की गई स्तरहीन ओछी टिप्पणी से पूरा आदिवासी समाज आहत है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बयान के लिए विष्णुदेव साय से माफी मांगने की सलाह देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के गरिमामयि पद पर रहते हुए भूपेश बघेल द्वारा आदिवासी समाज के मुखिया को अपमानित करने के उद्देश्य से की गई टिप्पणी को आदिवासी समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता और इसीलिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के आजाक थानों में भूपेश बघेल के खिलाफ कल एफआईआर दर्ज करने आवेदन देगी।

अंबिकापुर में पूर्व सांसद कमलभान सिंह, सूरजपुर में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, बस्तर में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, कांकेर में पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम, धमतरी मगरलोड में सांसद मोहन मंडावी, रायगढ़ में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जशपुर कुनकुरी में सांसद गोमती साय और पूर्व विधायक रोहित साय तथा रायपुर में अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम सहित भाजपा के सभी जनजाति नेता अपने अपने क्षेत्रों के आजाक थानों में मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आवेदन देंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close