पूर्व मंत्री राज्यवर्धन राठौर समेत 5 भाजपा नेताओं पर FIR…प्रमोद,अटल की शिकायत..पढ़ें..किस मामले में दर्ज किया गया अपराध.क्या बोले कांग्रेसी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस नेता प्रमोद नायक की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने पूर्व केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के अपराध दर्ज किया है। लिखित शिकायत में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के चैयरमैन प्रमोद नायक ने बताया कि भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत चार अन्य भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को तोड़मरोड़ कर पोस्ट शेयर किया है। इससे राष्ट्रीय नेता की छवि को सुनियोजित तरीके से दुष्प्रचारित करने का प्रयास किया है। इससे देश में सामाजिक समरसता को चोट पहुंची है। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस ने राज्यवर्धन राठौर समेत सभी पांचों भाजपा नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 के तहत अपराध दर्ज किया है। 


             जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, शहर महामंत्री बद्री यादव, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन,वकील मनीष श्रीवास्तव के साथ सिविल लाइन थाना में भाजपा सांसद के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।


,            प्रमोद नायक ने पुलिस को लिखित शिकायत कर बताया कि भाजपा सांसद राजवर्धन राठौर समेत  सुब्रत पाठक, भोला सिंह, कमलेश सैनी और  सुरेन्द्र पुनिया ने राहुल गांधी के बयान को तोड़मरोड़ कर सोशल मीडिया में पेश किया है।

                     प्रमोद नायक ने बताया कि राहुल गांधी ने संसदीय क्षेत्र वायनाड़ में किसी मुद्दे पर बयान दिया। लेकिन राज्यवर्धन राठौर समेत अन्य भाजपा नेताओं ने बयान को उदयपुर की घटना से जोडकर प्रचारित और प्रसारित किया है। सोशल मीडिया में शेयर किए गए पोस्ट से देश में आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने  राहुल गांधी की छवि को धूमिल किया है। घटना से पूरे देश के कांग्रेस नेता आहत और गुस्से में हैं।


         पत्रकारों से  प्रमोद नायक ने बताया कि भाजपा नेताओं की करनी के खिलाफ पूरे देश में एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर में भी अपराध दर्ज कराया गया।

               पर्यटन मण्डल चैयरमैन अटल श्रीवास्तव और मेयर रामशरण यादव ने कहा कि कुछ तथाकथित मीडिया हाउस का सहारा लेकर भाजपा नेता सोशल मीडिया में  कांग्रेस के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। जबकि उदयपुर समेत देश में जितनी भी घटनायें हो रही हैं उसके लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा जिम्मेदार है। और भाजपा नेता इसे हवा दे रहे हैं।


               कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद भी भाजपा नुपुर शर्मा को बचा रही है। हैदराबाद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री ने ना तो नुपुर शर्मा के बयान पर खेद प्रकट किया और ना ही देश में घट रही घटनाओं पर कोई बयान ही दिया है। दरअसल भाजपा नेता स्वर्गीय कन्हैया के नाम पर राजनीति कर रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close