कांच का गिलास ढ़क कर फोड़ा पटाखा,बालक की मौत

Chief Editor
1 Min Read

पत्थलगांव-छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज दोपहर पटाखा फोड़ते समय एक बालक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के धोबीपारा मुहल्ले में आज दोपहर मानस विश्वकर्मा (9) कांच का गिलास ढ़क कर पटाखा फोड़ रहा था। इस दौरान पटाखा फूटने पर कांच के टुकड़े उसके सीने में घुस गये। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।CGWALL के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now
close