पहले ठगा..फिर आरोपियों ने किया आत्महत्या को मजबूर.दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार.तीसरे की तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने अटल आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फरार दो में से तीसरे आरोपी को नवागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का भी आरोप है। आरोपी का एक साथी पहले से ही जेल में है। जबकि तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। 
                        पुलिस के अनुसार 20 अक्टूर 2021 को अशोकनगर मुरूमखदान निवासी बालेश्वर उर्फ निराला गोस्वामी को अटल आवास दिलाने के नाम पर आरोपी वेद सुमन रात्रे ,विजय साहू ने 5-5 लाख रुपए लिए। इसके अलावा लीलेश पटेल ने भी 9 लाख रूपया लिया। समय के साथ अटल आवास नहीं मिलने पर बालेश्वर ने तीनों से दिए गए रूपयों को वापस मांगा।
           आरोपियो ने रूपए वापस नहीं करते हुए उल्टा बालेश्वर ऊर्फ निराला गोस्वामी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। और फिर प्रताड़ना से परेशान होकर बालेश्वर ने 20 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जांच पड़ताल के बाद मामले में तीनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 34 अपराध कायम किया गया।
                                घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हो गए। पतासाजी के दौरान सुमन रात्रे को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम साहू ने बताया कि अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरार दो अन्य आरोपियों की पतासाजी की गयी। जानकारी मिली कि दूसरा आरोपी विजय साहू अपने गांव मोहतरा थाना नवागढ़ बेमेतरा में छिपा है।
             तत्काल टीम के साथ नवागढ़ में धावा बोला गया। पुलिस की जानकारी मिलते ही आरोपी बाउंड्री कूद कर भागने प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्याया लय के हवाले किया गया।  की सूचना परिजनों को देते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
close