पहले फांसी पर लटकाया..फिर जलाया पुतला.. भाजपा युवा नेताओं ने कहा कांग्रेस ने समाज में जहर फैलाया..खुर्शीद पर बनाय माफी का दबाव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया। इसके पहले पुतला को फांसी पर भी लटकाया। साथ ही पुतला की मौत पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा युवा नेताओं ने कांग्रेस सरकार और नेताओं को जमकर निशाना बनाया। साथ ही खिलाफ में नारेबाजी भी की है।
 
                   भाजपा युवा नेताओं ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया है। इसके पहले पुतला को फांसी पर भी लटकाया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश में जातिवाद को बढ़ावा दिया है। सांप्रदायिकता बीच बोकर एक दूसरे को लड़वाया है। दरअसल कांग्रेस की नीति ही रही कि समाज के बीच फूट डालो राज करो ।
 
               भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल केसरवानी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिन्दुओं के खिलाफ जो कुछ लिखा है..इससे देश की जनता में आक्रोश है। एक जिम्मेदार व्यक्ति को इतना तो जानकारी होनी चाहिए कि वह क्या कह रहा है..और क्या लिख रहा है। इसका असर देश की जनता पर क्या पड़ेगा। केशरवानी ने कहा कि देश में आज तक जितने भी दंगे हुए  उसके केन्द्र में कांग्रेस पार्टी और उसके नेता ही रहे हैं। दंगाइयों से कांग्रेस का घनिष्ठ रिश्ता रहा है। अब सब कुछ सामने भी आ चुका है।
 
      कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब पर हिंदुत्व की तुलना बोको हराम से कर करोड़ों लोगों को ठेस पहुंचाया है। हिंदुओं का अपमान भी किया है। इस प्रकार का लेखन घोर निंदनीय है।  कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से घिनौने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर  माफी नहीं मांगते हैं तो देश की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
 
             केसरवानी ने कहा सलमान खुर्शीद के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्हें जेल के सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए।
 
              पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कोमल सिंह ठाकुर दीपक शर्मा अंशु गुप्ता वैभव जायसवाल रितेश अग्रवाल अनमोल झा केतन सिंह निक्कू चौबे पिंकी नागवानी अंशुमन शुक्ला रोहित मिश्रा वेदांत शुक्ला लक्ष्मी कांत शास्त्री दीपक साहू यस देवांगन कुंदन धर दीवान सोनू ठाकुर चंद्रदीप साहू ज्ञानेंद्र कश्यप लव दीक्षित ऋषभ चतुर्वेदी मोनू रजक, महर्षि बाजपेई मुकेश राव महेंद्र जयसवाल वैभव गुप्ता नितिन छाबड़ा विश्वजीत ताम्रकार यश गौराहा अभिषेक राव अमित गुप्ता अंकित गुप्ता राम श्रीवास्तव सचिन गुप्ता संस्कार सोनी विपिन ठाकुर पंकज जयसवाल आकाश निषाद निलेश रामानी इमेज देवांगन श्रीधर शुक्ला मोहन जायसवाल वैभव दुबे सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
close