हड़ताल पर 6 लाख कर्मचारी..काम काज पर ताला…रोहित ने कहा..कर्मचारियों के भी पेट है

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आवाज पर प्रदेश के साढ़े पांच लाख से अधिक कर्मचारी अधिकारी आज सड़क पर नजर आए। ज्यादातर कार्यालयों में ताला लटका मिला। कुछ कार्यालयों में इक्का दुक्का संविदा कर्मचारी तो दिखे..वहां  से हितग्राहियों को निराशा के साथ घर लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने भी एक कार्यालय घूमकर हड़ताल को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है।
      छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आहावन पर प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी हड़ताल सफल रहा है। पूरे दिन कार्यालयो मे सन्नाटा पसरा रहा। कलेक्टर न्यू कम्पोजीत बिल्डिंग, पुरानी कम्पोजीत बिल्डिंग, रजिस्ट्री कार्यलय, जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग समेत सभी जगह लोग काम  काज करवाने पहुंचे जरूर… लेकिन सभी को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा है।
               लिपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि देश का छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है जहां सर्वाधिक कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। यह जानते हुए भी कि महंगाई में आग लगी है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार को कर्मचारियों के हित से कोई मतलब नहीं है। प्रदेश सरकार को केन्द्र का रोना हमेशा रहता है। हम सभी जानते हैं कि केन्द् सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा रही है। और राज्य सरकार को नेताओं का वेतन वृद्धि से फुरसत नहीं है। कहते हैं कि राज्य कोष में पैसा नहीं है। सवाल उठता है कि नेताओं का फैसा कहां से आ रहा है। 
                       रोहित तिवारी ने बताया कि हमें मालूम है कि हड़ताल पर जाने से जनता को परेशानी हो रही है। सरकार भी इसी बात को दुहरा रही है। लेकिन साहब हमारा भी पेट है। महंगाई की मार नेताओं और किसानों पर ही नहीं  पड़ रही है। कर्मचारी भी मार खा रहे हैं। हड़ताल के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। सरकार की हठधर्मिता के कारण ही हम सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।
             रोहित ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार केंद्र के बराबर महगाई भत्ता, और सातवे वेतन मान केअनुसार गृह भाड़ा भत्ता देने का वादा पूरा नहीं करती है। हम हड़ताल से वापस नहीं होने वाले हैं। सरकार को हर हालत में दो सूत्रीय मांगो को गंभीरता से लेना ही होगा।
           आंदोलन मे मुख्य रूप से रोहित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष लिपिक संघ, संभागीय प्रभारी पी आर यादव, जिला संयोजक बी पी सोनी, म्हासचिव जी आर चंद्रा, राजेश पाण्डेय राज्य कर्म संघ मनहारण कौशिक, सुनील यादव महामंत्री, सूर्य प्रकाश कश्यप जिलाध्यक्ष लिपिक संघ हेमंत बघेल महमंत्री लिपिक संघ, अश्वनी कुर्रे शिक्षक फ़ेडरेशन सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारी उपस्थित रहे।
close