अलग अलग मामलों में पांच गिरफ्तार.. बलात्कार के आरोपी को जेल..छेड़छाड़ का आरोपी भी पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिविल लाइन, सिटी कोतवाली, तोरवा पुलिस ने अलग अलग अपराध में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की गयी है।
 
सिटी पुलिस की कार्रवाई
 
       सिटी कोतवाली  पुलिस ने ताबडतोड कार्यवाही कर तत्काल चोरी और मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने अभियान के दौरान अलग अलग प्रकरण में 3 आरोपियों को पकड़ा गया है। करबला से पकड़े गए आरोपी सागर प्रजापति पर आईपीसी की धारा 294,323,307,34 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संदीप कुमार जायसवाल को आईपीसी की 379 के तहत हिरासत में लिया गया। संदीप लोरमी का रहने वाला है। इस समय ईमलीभाठा सरकंडा में निवास करता है। कतियापारा निवासी अजय कुमार सोनी पर आईपीसी की151,107,116 (3) के तहत कार्रवाई की गयी है।
 
तोरवा पुलिस की कार्रवाई
 
              तोरवा पुलिस ने अग्रसेन चौक स्थित साकेत एनक्लेव निवासी जीतू कुमार को लड़की का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पकड़ा है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि किराए के मकान में रहती है। जीतू नाम के लड़के से 3  साल पहले जान पहचान हुई। दोनों में प्रेम हो गया। आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। अब शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 376 के तहत गिरफ्तार किया है। न्यायालय के हवाले भी कर दिया है।
 
सिविल लाइन पुलिस कार्रवाई
      
             सिविल लाइन पुलिस ने भी पीड़िता की शिकायत पर प्रलोभन देकर शारीदिक शोषण करने वाले गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम  भानुप्रताप चन्द्राकर है। आरोपी नरौली थाना कुण्डा कबीरधाम का रहने वाला है। आईपीसी की धारा 376 के तहत न्यायालय के हवाल कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
close