खनिज विभाग की कार्रवाई…गौड़ खनिज के साथ पांच हाइवा, 9 ट्रैक्टर बरामद..कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई..लाखों की पेनाल्टी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— खनिज विभाग की टीम ने अभियान चलाकर अलग अलग खदान क्षेत्रों से गिट्टी,रेत और ईट परिवहन करते कुल 16 वाहनों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान बरामद वाहन मालिकों की तरफ से किसी प्रकार का प्रमाणिक दस्तावेज नहीं पेश किया गया। खनिज विभाग ने सूचना के बाद सभी वाहनों को अलग अलग थानों में खड़ा कर दिया है। बहरहाल लगातार कार्रवाई के बाद खनिज माफियों में हलचल देखने को मिल रही है।
लाख प्रयास के बाद भी रेत,गिट्टी और ईंट माफिया अपनी आदतों ने बाज नहीं आ रहे है। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों के भीतर खनिज विभाग की टीम ने अभियान चलाकर अलग क्षेत्रों से 16 से अधिक वाहनों को खनिज सामाग्री का अवैध परिवहन करते पकड़ा है।
मामले में खनिज अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि खनिज टीम ने मस्तूरी, सिन्दरी और मस्तूरी क्षेत्र से मिल रही शिकायतों के बाद लगातार तीन दिनों तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान मस्तूरी क्षेत्र से पांच हाइवा को गिट्टी परिवहन करते पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान चालक की तरफ से किसी प्रकार का वैध दस्तावेज पेश नहीे किया गया। मामले में खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई कर गिट्टी से भरे पांचों हाइवा को स्थानीय मस्तूरी थाना के हवाले किया गया है।
इसी तरह टीम ने सिन्दरी और निरतु रेत खदान क्षेत्र में भी धावा बोला। टीम ने रेत से भरे सात और ईट परिवहन करते दो ट्रैक्टर बरामद किया है। पकड़े गए सभी 9 ट्रैक्टर चालकों से वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। प्रमाणिक दस्तावेज पेश नहीं किए जाने की सूरत में सभी 9 ट्रैक्टर को स्थानीय थानों के हवाल किया गया है।
मामले में खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी वाहन मालिकों को अवैध परिवहन करने और  वाहन जब्त किए जाने की जानकारी दी गयी है। पकड़े गए सभी वाहनों से करीब तीन लाख रूपयों से अधिक से राजस्व वसूली की जानकारी दी गयी है। कार्रवाई को कलेक्टर सौरभ कुमार के संज्ञान में लाया गया है।
close